A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. JIO MAMI 2016: अपनी 3 बेटियों के साथ शामिल हुए आमिर खान

JIO MAMI 2016: अपनी 3 बेटियों के साथ शामिल हुए आमिर खान

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। इसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में आमिर एक पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

mami- India TV Hindi
mami

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दंगल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। इसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में आमिर एक पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। आमिर इस साल मामी फिल्मोत्सव में शामिल नजर आए हैं। वह इस साल 2 बार इस फिल्मोत्सव में शामिल हुए हैं। वह अपनी फिल्म ‘दंगल’ का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फिल्म में उनकी बेटियों का किरदार निभा रहीं फातिमा सना खान और सान्या मल्होत्रा के साथ मामी फिल्मोत्सव में शरीक हुए। इस फिल्म में फातिमा और सना, गीता फोगट और बबीता कुमारी का किरदार निभा रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

आमिर 'जो जीता वही सिकंदर' के सिनेमा सेशन मे भी शामिल हुए जिसमें उनके साथ फातिमा और सना के अलावा उनका बेटी इरा खान भी मौजूद थीं। आमिर ‘दंगल’ में हरियाणा के पहलवान महावीर सिंग फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर वह पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। आमिर ने अपनी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।

फिल्म में साक्षी तंवर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वह इसमें आमिर की पत्नी का किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म का ट्रेलर पिछले सप्ताह ही रिलीज हुआ था। यह फिल्म 23 दिसंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News