1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख की वजह से आमिर ने ‘जोश’ में काम करने से किया था इंकार

शाहरुख की वजह से आमिर ने ‘जोश’ में काम करने से किया था इंकार

 Published : Oct 24, 2016 12:26 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 12:26 pm IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। हाल ही में मंसूर खान ने कहा है कि आमिर खान ने 2000 की फिल्म 'जोश' में शाहरुख खान की वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिय

josh- India TV Hindi
josh

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। आमिर के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी फिल्मों में कभी चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने से पीछे नहीं हटते। लेकिन हमेशा अपनी फिल्मों में बेहतरीन किरदारों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले आमिर को लेकर हाल ही में फिल्म निर्देशक मंसूर खान ने कहा है कि अभिनेता आमिर खान ने वर्ष 2000 की फिल्म 'जोश' में सुपरस्टार शाहरुख खान की भूमिका की वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

इसे भी पढ़े:-

वर्ष 1998 की हिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में आमिर को निर्देशित कर चुके मंसूर ने कहा कि वह अब भी सोचते हैं कि उस फिल्म में आमिर और शाहरुख एकदम उपयुक्त होते। मंसूर ने कहा, "मुझे अब भी लगता है कि आमिर और शाहरुख फिल्म के लिए एकदम सही कास्टिंग थे। हालांकि, आमिर ने यह किरदार निभाने से मना कर दिया। उनकी अपनी पसंद है।"

उन्होंने कहा, "आमिर अपनी छवि भी बदलना चाहते थे। वह प्रेमी और रोमांटिक किरदार निभाना नहीं चाहते थे। दूसरा कारण यह है कि मैक्स (शाहरुखान ने निभाया) का किरदार एक बहुत ही करिश्माई किरदार है। हर कोई मैक्स का किरदार निभाना चाहता था।"

मंसूर ने शनिवार को 18वें मुंबई फिल्म महोत्सव के एक समूह चर्चा में फिल्म के बारे में चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि यहां तक कि काजोल भी शाहरुख की भूमिका निभाना चाहती थीं। उन्होंने कहा,"जब मैंने शाहरुख की बहन का किरदार काजोल को दिया तो उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी और कहा कि वह मैक्स का किरदार करना चाहती हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन