1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख का दिल है मुश्किल में, सता रही इनकी याद

शाहरुख का दिल है मुश्किल में, सता रही इनकी याद

 Published : Oct 18, 2016 04:09 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 04:10 pm IST

शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इम्तियाज अली के निर्देशिन में बनी इस आगामी फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है।...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इम्तियाज अली के निर्देशिन में बनी इस आगामी फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। इस फिल्म में किंग खान के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। शाहरुख ने कहा कि वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बेहद मिस करेंगे।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा,"अनुष्का शर्मा ने कथित तौर पर 'द रिंग' का शेड्यूल पूरा कर लिया है। उन्हें बहुत मिस करूंगा। 'क्या करें ऐ दिल है मुश्किल' के लिए धन्यवाद।"

'द रिंग' में शाहरुख ने पहली बार निर्देशक इम्तियाज अली संग काम किया है। उन्होंने हाल ही में प्राग में फिल्म की शूटिंग पूरी की है। यह तीसरी बार होगा, जब अनुष्का और शाहरुख साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ नजर आ चुके हैं।

अनुष्का फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह करण जौहर द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का की यह फिल्म दीवाली के मौके पर 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन