1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब शाहरुख खान बने देसी जेम्स बॉन्ड

...जब शाहरुख खान बने देसी जेम्स बॉन्ड

 Published : Oct 18, 2016 12:53 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 12:53 pm IST

शाहरुख खान इन दिनों फिल्मकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल इस फिल्म का शूटिंग बुडापेस्ट में चल रही है। हाल ही में...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों फिल्मकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल इस फिल्म का शूटिंग बुडापेस्ट में चल रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से किंग खान ने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। शाहरुख को फिल्म की प्रोडक्शन टीम के बच्चों के लिए देसी जेम्स बॉण्ड के किरदार में देखा गया। अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो भी शेयर की, जिसमें उन्हें ब्रिटिश जासूस जेम्स बॉण्ड के किरदार में पोज देते देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े:-

इस तस्वीर में शाहरुख के साथ दो लड़कियां भी हैं, जिसमें उनकी सह-कलाकार अनुष्का शर्मा निराश नजर आ रही हैं। शाहरुख ने इस फोटो को शेयर करने के साथ अपने संदेश में लिखा, "विदेश की छोटी प्यारी लड़कियों के साथ देसी बॉण्ड। बुडापेस्ट में प्रोडक्शन टीम के प्यारे बच्चे। अनुष्का सुधार नहीं कर रहीं।"

इससे पहले भी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरे सोसल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में शाहरुख और अनुष्का बालकनी में खड़े हुए नजर आ रहे थे। अनुष्का और शाहरुख की साथ में यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले इन दोनों को 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में भी साथ अभिनय करते हुए देखा जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन