1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Dear Zindagi' Teaser: मिलिए एक नए शाहरुख खान से

'Dear Zindagi' Teaser: मिलिए एक नए शाहरुख खान से

 Published : Oct 20, 2016 07:10 pm IST,  Updated : Oct 20, 2016 07:10 pm IST

शाहरुख खान और आलिया भट्ट के अनिभय से सजी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म में का टीजर रिलीज किया गया है। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग गोवा में हुई है।

dear Zindagi- India TV Hindi
dear Zindagi

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और आलिया भट्ट के अनिभय से सजी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म में का टीजर रिलीज किया गया है। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग गोवा में हुई है। फिल्म के टीजर में इसकी झलक साफ देखी जा रही है। समुद्र की लहरों के शोर और सीगल की आवाज के साथ यह टीजर सामने आता है, जिससे साफ हो जाता है कि यह जगह गोवा है। टीजर में लहरों और सीगल के शोर के बीच सामने आते हैं नए लुक में सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी सह-कलाकार आलिया भट्ट।

इसे भी पढ़े:-

1 मिनट के इस टीजर में शाहरुख, आलिया से यह कहते दिख रहे हैं कि उनके पिता उन्हें यहां लहरों के साथ कबड्डी खिलाने के लिए लाते थे। अगले सीन में शाहरुख और आलिया साइकिल चलाते नजर आते हैं। आलिया कहती हैं कि वह आजाद होना चाहती हैं और अपनी साइकिल की रफ्तार बढ़ा देती हैं। लेकिन, आगे जाकर लड़खड़ा जाती हैं। शाहरुख न हंसते हैं न उन्हें उठाते हैं।

इस टीजर को फिल्म के बारे में जिज्ञासा जगाने में कामयाब कहा जा सकता है। इस फिल्म की निर्माता शाहरुख की पत्नी गौरी खान हैं। फिल्म में आलिया के अलावा आदित्या रॉय कपूर, कुनाल कपूर और अंगद बेदी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह 25 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन