1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. B'day Boy: Intolerance पर बयान देने वाले आमिर को क्यों करनी पड़ी थी गुपचुप शादी

B'day Boy: Intolerance पर बयान देने वाले आमिर को क्यों करनी पड़ी थी गुपचुप शादी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज 51 साल के हो गए हैं। आमिर की फिल्मों से लेकर उनकी हर बात को तवज्जों दी जाती है।

aamir- India TV Hindi
aamir

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज 51 साल के हो गए हैं। आमिर की  फिल्मों से लेकर उनकी हर बात को तवज्जों दी जाती है। चाहे असहिष्णुता को लेकर दिया गया उनका बयान ही क्यों न हो। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही असहिष्णुता पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने एक समारोह के दौरान कहा था कि, "मेरी पत्नी किरण ने कहा है कि, देश का माहौल खराब हो रहा है और हमें देश छोड़कर चले जाना चाहिए।" इस बयान को लेकर आमिर की खूब निंदा की गई थी।

इसे भी पढ़े:- ‘आप की अदालत’ में बोले आमिर खान, मेरे लिए भारत मेरी माता है, कोई ब्रांड नहीं

आमिर का जन्म मुबंई में हुआ था। उनके पिता ताहिर हुसैन फिल्म निर्माता थे और उनके चाचा नासिर हुसैन निर्माता-निर्देशक थे। आमिर ने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 1986 में अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से शादी कर ली। उस समय आमिर केवल 21 साल के थे। उनकी इस शादी के बारे में इन दोनों के घर में भी किसी को नहीं पाता था। इन्होंने काफी समय तक अपनी शादी को इसलिए सबसे छुपा कर रखा क्योंकि रीना एक हिंदू लड़की थी और आमिर का परिवार इस शादी के खिलाफ था। बाद में  इनकी शादी में कई उतार-चढ़ाव आए, आमिर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ने लगा जो रीना का पसंद नहीं आ रहा था। इसके बाद ये दोनों वर्ष 2002 में एक दूसरे से अलग हो गए और 2005 में आमिर ने किरण से शादी कर ली।

उनके फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो आमिर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान आज बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उनकी फिल्म की खास बात यह है कि वह साल में एक ही फिल्म दर्शकों के सामने पेश करते हैं और उनकी यह एक फिल्म ही इतनी शानदार होती है कि वह दो चार फिल्मों पर भारी पड़ती है। यही कारण कि दर्शक भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

आज आमिर के 51वें जन्मदिन पर हम बात कर रहे हैं उनके फिल्मी सफर की जिसने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया है।

Latest Bollywood News