1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘आप की अदालत’ में बोले आमिर खान, मेरे लिए भारत मेरी माता है, कोई ब्रांड नहीं

‘आप की अदालत’ में बोले आमिर खान, मेरे लिए भारत मेरी माता है, कोई ब्रांड नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 05, 2016 08:03 pm IST,  Updated : Mar 05, 2016 08:33 pm IST

नई दिल्ली: असहिष्णुता संबंधी टिप्पणी करने के कई दिनों बाद बालीवुड अभिनेता आमिर खान ने आज कहा कि भारत बहुत सहिष्णु है किन्तु कुछ लोग हैं जो घृणा फैला रहे हैं तथा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan

नई दिल्ली: असहिष्णुता संबंधी टिप्पणी करने के कई दिनों बाद बालीवुड अभिनेता आमिर खान ने आज कहा कि भारत बहुत सहिष्णु है किन्तु कुछ लोग हैं जो घृणा फैला रहे हैं तथा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि वह उन पर रोक लगाएं। अभिनेता का यह भी मानना है कि वह अभी तक देश के ब्रांड एम्बेसडर हैं, भले ही सरकार ने उनकी सेवाएं लेनी बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि भारत उनकी माता है, कोई ब्रांड नहीं है।

आमिर खान ने इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में कहा, ‘हमारा देश बहुत सहिष्णु है किन्तु कुछ लोग दुर्भावनाएं फैला रहे हैं....जो इस विशाल देश को तोडने की बात करते हैं, ऐसे लोग हर धर्म में मौजूद हैं, केवल मोदीजी उन्हें रोक सकते हैं। आखिरकार मोदीजी हमारे प्रधानमंत्री हैं और हमें उनसे कहना चाहिए।’ आमिर ने कहा कि सुरक्षा की भावना न्याय व्यवस्था से आती है जिसे त्वरित न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही निर्वाचित प्रतिनिधियों से भी सुरक्षा की भावना मिलती है जिन्हें कुछ गलत होने पर अपनी आवाज उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा, आखिरकार कानून सभी के लिए बराबर है तथा कोई भी कानून से उपर नहीं है। दुर्भाग्यवश, कुछ लोग हैं जो नकारात्मकता एवं घृणा फैलाते हैं। यदि मैं गलत नहीं हूं तो हमारे प्रधानमंत्री ने भी चिंता जतायी है। उनका नारा है..सबका साथ, सबका विकास।

बता दें कि आमिर उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने यह टिप्पणी की थी कि उनकी पत्नी असहिष्णुता के कारण भारत छोड़ने पर विचार कर रही है। उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन की इस टिप्पणी का भी जवाब दिया कि आमिर ने यह बयान देकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है कि असहिष्णुता बढने के कारण असुरक्षा की भावना बढ रही है।

उन्होंने कहा, मैंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अवसाद की भावना, निराशा की भावना बढ़ रही है तथा असुरक्षा एवं असहिष्णुता की भावना भी बढी है। किन्तु यह दोनों बिल्कुल अलग चीजें हैं।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत