Published : Jun 30, 2026 01:31 pm IST, Updated : Jun 30, 2026 01:38 pm IST
1/6Image Source : FILE IMAGE
आज यानी 30 जून 2026 से आषाढ़ माह का आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आषाढ़ में ही देवशयनी एकादशी आती है। इस दिन भगवान विष्णु 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। आषाढ़ माह में इन कार्यों को करने से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है। तो आइए जानते हैं कि इस महीने में क्या-क्या करना चाहिए।
2/6Image Source : INDIA TV
आषाढ़ माह में नियमित रूप से विष्णु सहस्त्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करें। आषाढ़ में पूजा-पाठ, जप-तप करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है।
3/6Image Source : INDIA TV
आषाढ़ माह में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। तो इस पूरे महीने में नारायण की उपासना करें। साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करें।
4/6Image Source : INDIA TV
आषाढ़ माह में विष्णु जी के साथ ही सूर्यदेव, हनुमान जी और भगवान शिव की भी पूजा करें। ऐसा करने से जीवन की हर बाधाएं शीघ्र दूर हो जाती हैं।
5/6Image Source : INDIA TV
तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। तो आषाढ़ माह में तुलसी पूजन जरूर करें। नियमित रूप से जल अर्पित करें और शाम के समय तुलसी के पास दीया जलाएं।
6/6Image Source : FILE IMAGE
पूजा-पाठ के अलावा आषाढ़ माह में दान का भी विशेष महत्व है। तो इस माह में गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें।