1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 4 जुलाई को शुरू होगी Flipkart GOAT Sale, iPhone 17 की कीमत में हजारों रुपये की कटौती

4 जुलाई को शुरू होगी Flipkart GOAT Sale, iPhone 17 की कीमत में हजारों रुपये की कटौती

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 30, 2026 02:13 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 02:14 pm IST

Flipkart की नई GOAT सेल में iPhone 17 सीरीज की कीमत में भारी कटौती की गई है। एप्पल की यह सीरीज लॉन्च प्राइस से 22,000 रुपये तक सस्ते में खरीदी जा सकेगी।

iPhone 17 Pro- India TV Hindi
आईफोन 17 प्रो Image Source : INDIA TV

Flipkart पर 4 जुलाई से शुरू हो रहे GOAT सेल में iPhone 17 सीरीज को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने आईफोन 17 सीरीज पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर को रिवल कर दिया है। एप्पल ने इन दिनों अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐसे में फ्लिपकार्ट सेल में एप्पल की यह नई iPhone 17 सीरीज 22,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 के अलावा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की खरीद पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

कितने में मिलेगी iPhone 17 सीरीज?

  • फ्लिपकार्ट पर 4 जुलाई से शुरू हो रहे सेल में एप्पल का आईफोन 17 महज 70,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। पिछले साल सितंबर में यह आईफोन 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। फोन की खरीद पर 12,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
  • iPhone 17 Pro की बात करें तो यह भी फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह मॉडल अपकमिंग सेल में 1,12,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। फोन की खरीद पर 22,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
  • वहीं, iPhone 17 Pro Max को 1,27,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। यह आईफोन 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में 22,000 रुपये की कटौती की गई है।

इन ऑफर्स का भी उठा सकते हैं लाभ

Flipkart GOAT Sale में मिलने वाले अन्य ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बोनस और बैंक डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। इस सेल में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की खरीद पर 10% तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स को इस सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले यानी 3 जुलाई को मिल जाएगा।

Apple iPhone 17 सीरीज को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। एप्पल की यह सीरीज OLED डिस्प्ले पैनल, A19 Bionic सीरीज वाले चिपसेट, 8GB और 12GB रैम जैसे फीचर्स से लैस है। पहली बार कंपनी ने एप्पल के आईफोन में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया है।

यह भी पढ़ें - iPhone 18 से लेकर iPhone Air 2 तक, कितना बदलेगा Apple का प्रोडक्ट लाइन-अप? नई लीक में खुलासा

(डिसक्लेमर - सेल में मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक