Oppo ने अपने अपकमिंग मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ओप्पो इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्च डेट रिवील कर दी है। Oppo F35 सीरीज में कंपनी दो फोन Oppo F35 और Oppo F35 Pro लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के प्रो मॉडल में 10,000mAh की तगड़ी बैटरी मिल सकती है। इस सीरीज का प्रो मॉडल हाल में चीन में लॉन्च हुए Oppo A7 Pro Max का रीब्रांड वर्जन होगा।
5 अक्टूबर को होगा लॉन्च
Oppo F35 सीरीज को भारत में 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के दोनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट कर दिए गए हैं। कंपनी ने अपनी अपकमिंग सीरीज का प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिया है। इसे दो कलर ऑप्शन- ऑरेंज और व्हाइट में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। Oppo F35 सीरीज के दोनों फोन के फीचर्स लगभग एक जैसे हो सकते हैं।
मिलेंगे ये दमदार फीचर्स?
चीन में लॉन्च हो चुके Oppo A7 Pro Max में कंपनी 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल किया है। यह फोन 1.5K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ओप्पो के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 12GB रैम का सपोर्ट मिलता है।
Oppo के इस फोन में कंपनी ने 10,000mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 10x डिजिटल जूम की तस्वीर ली जा सकेगी। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।
इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। वहीं, फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, LTE, WiFi जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - OnePlus 16 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 200MP कैमरा के साथ मारेगा एंट्री