1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह सात समंदर पार करेंगे 'प्रलय' की शूटिंग, जॉम्बी यूनिवर्स के लिए शुरू की तैयारी, फिल्म में दिखेगा तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन

रणवीर सिंह सात समंदर पार करेंगे 'प्रलय' की शूटिंग, जॉम्बी यूनिवर्स के लिए शुरू की तैयारी, फिल्म में दिखेगा तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 30, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 01:32 pm IST

'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग को लेकर नया अपडेट आया है। रणवीर जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसके लिए वह जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन में भी जुटे हैं।

ranveer singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह। Image Source : INSTAGRAM/@RANVEERSINGH

रणवीर सिंह इन दिनों अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता ने इतिहास रच दिया है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने 'डॉन 3' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं, जिसे लेकर पिछले दिनों काफी विवाद हुआ था। 'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर से हुए विवाद के बाद तो FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन को-ऑपरेशन नोटिस तक जारी कर दिया था, हालांकि बाद में एसोसिएशन ने अपना फैसला वापस ले लिया। अब रणवीर अपनी एक नई फिल्म 'प्रलय' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग अभिनेता जल्द शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं, बल्कि विदेश में होनी है और रणवीर ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

सात समंदर पार होगी 'प्रलय' की शूटिंग

'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह इसी साल सितंबर से जय मेहता की अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में होगी। ये फिल्म बॉलीवुड में जॉम्बी एपोकैलिप्स जॉनर की नई फिल्म मानी जा रही है, जो लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह के फैंस के बीच इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। खासतौर पर 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद दर्शक रणवीर को नए रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि 2026 के सेकेंड हाफ में रणवीर सिंह, जय मेहता की डायरेक्टेड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

रणवीर सिंह ने 'प्रलय' के लिए शुरू की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, 'प्रलय' एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसके लिए मेंटल और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत है। यानी रणवीर एक बार फिर नेवर सीन बिफोर अंदाज में नजर आने वाले हैं। 'पद्मावत' हो, 'गली बॉय' या फिर 'धुरंधर' सभी फिल्मों में रणवीर ने अपना अलग-अलग रूप दिखाया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी, जिसके चलते प्रोडक्शन टीम हर तरह की डिटेल पर ध्यान दे रही है। जय मेहता और पूरी टीम विजुअल डिटेलिंग, स्क्रीनप्ले पर बड़े स्तर पर काम कर रही है।

क्या हो सकती है प्रलय की कहानी?

'प्रलय' की कहानी की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में जॉम्बी एपोकैलिप्स की थीम दिखाई जाएगी। कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जो एपोकैलिप्स से बचने के लिए हर बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आ सकती हैं, जो पिछले दिनों 'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' को लेकर खूब सुर्खियों में थीं और काफी तारीफें हासिल की थी।

ये भी पढ़ेंः रणवीर सिंह की बड़ी जीत, अपनी बात से पलटा FWICE, खत्म किया असहयोग आंदोलन

डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट, अब 'धुरंधर' रणवीर सिंह ने लिया बड़ा एक्शन, FWICE को भेजा लीगल नोटिस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन