1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन N6 भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की बैटरी

OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन N6 भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 30, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 12:25 pm IST

OnePlus N6 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी का यह अब तक लॉन्च हुआ सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।

OnePlus N6- India TV Hindi
वनप्लस N6 भारत में लॉन्च Image Source : AMAZON INDIA

OnePlus ने अपना एक और सस्ता 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह वनप्लस का अब तक लॉन्च हुआ सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 Lite को सबसे कम प्राइस में पेश किया था। OnePlus N सीरीज का यह पहला फोन है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इस फोन को एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकेगा।

OnePlus N6 5G की कीमत

OnePlus N6 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसका 6GB वाला मॉडल 24,999 रुपये में आता है। इस फोन की खरीद पर कंपनी की तरफ से 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर 6 जुलाई तक वैलिड है। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट ग्रीन और फ्रेश मिंट में खरीदा जा सकता है।

4 जुलाई को शुरू होने वाली Prime Day Sale में वनप्लस का यह फोन पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का प्राइम डे डिस्काउंट और 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से यह स्मार्टफोन महज 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus N6 कीमत ऑफर ऑफर प्राइस
4GB + 128GB 22,999 रुपये 3,000 रुपये 19,999 रुपये
6GB + 128GB 24,999 रुपये 3,000 रुपये 21,999 रुपये

OnePlus N6 5G के फीचर्स

वनप्लस का यह फोन 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1570 x 720 पिक्सल है। इसमें कंपनी ने LCD पैनल का इस्तेमाल किया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई महज 8.88mm है और इसमें मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

OnePlus का यह स्मार्टफोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।

OnePlus N6 फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6360 Apex
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 8000mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, OxygenOS 16

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन CMOS सेंसर दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ में एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 18 से लेकर iPhone Air 2 तक, कितना बदलेगा Apple का प्रोडक्ट लाइन-अप? नई लीक में खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक