1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन रिलीज होगी आमिर खान की 'दंगल'

इस दिन रिलीज होगी आमिर खान की 'दंगल'

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने साल भर के सभी त्यौहार आपस में बांटे हुए हैं।

aamir- India TV Hindi
aamir

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने साल भर के सभी त्यौहार आपस में बांटे हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि आमिर खान की आगामी फिल्म दंगल इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। खबरों की माने तो आमिर खान अपनी यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार आमिर का कहना है कि फिल्म दंगल में राष्ट्रप्रेम की भावना को दर्शाया गया है। इसके अलावा फिल्म में देश की बेटियों के हालातों के बारे में दिखाया गया है। इसी कारण वह चाहते थे कि फिल्म को 15 अगस्त पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। फिलहाल फिल्म की तारीख को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े:- आमिर ने सलमान की फिल्म 'सुल्तान' पर जताई प्रतिक्रिया

इसके साथ ही अलग फिल्म को 15 अगस्त पर रिलीज किया गया तो यह ऋतिक रोशन की 'मोहन जोदाड़ो' और 'अक्षय कुमार' की रूस्तम से सिनेमाघरों में टकराएगी।

आमिर इस फिल्म में पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे जिसके लिए उन्होंने 30 किलो वजन भी बढ़ाया है। खास बात यह है कि इसी फिल्म के लिए उन्हें अपना वजन घटाना भी है। खबरों के अनुसार आमिर फिल्म दंगल में 27 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की उम्र तय करते हुए नजर आएंगे जिसमें वो पहलवान की भूमिका निभाने वाले हैं।

आमिर खान इस फिल्म में पहलवान महावीर फोगट के जीवन को पर्दे पर उतारने वाले हैं। उन्होंने पहलवान जैसे फिट और भारी दिखने के लिए काफी मेहनत की है। फोगट ने अपनी दोनों बेटियों को भी अखाड़े में उतारा था और देश का नाम रोशन किया।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News