1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर ने सलमान की फिल्म 'सुल्तान' पर जताई प्रतिक्रिया

आमिर ने सलमान की फिल्म 'सुल्तान' पर जताई प्रतिक्रिया

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 17, 2016 06:56 pm IST,  Updated : Feb 17, 2016 06:58 pm IST

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान एक पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान एक पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान भी अपनी बहुचर्चित फिल्म 'दंगल' में एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं।  'सुल्तान' इसी साल ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और 'दंगल' के दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। अब आमिर ने सलमान की फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

इसे भी पढ़े:- जानिए कब, कहा और कैसे हुई सलमान की ये हालत?

सुपरस्टार आमिर खान को अपने दोस्त एवं अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' से बहुत उम्मीदें हैं और उन्हें विश्वास है कि यह एक अच्छी फिल्म साबित होगी। फिल्म 'नीरजा' की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर ने पत्रकारों से कहा, सलमान की फिल्में हमेशा अच्छी होती हैं। मुझे 'सुल्तान' से बहुत उम्मीदें हैं। मुझे यकीन है कि यह अच्छा प्रदर्शन करेगी। बाकियों की तरह मुझे भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

'दंगल' खेल पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है। इसमें आमिर महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभा रहे हैं जिन्होंने अपनी बेटी बबीता कुमारी और गीता फोगट को पहलवानी के गुर सिखाए। इस फिल्म में आमिर ने अपनी लुक पर काफी मेहनत की है।

उन्होंने कहा, फिल्म में मेरे किरदार के युवा दौर को दिखाने के लिए मुझे एक बार फिर अपने 'गजनी' अवतार में लौटना होगा। राष्ट्रीय स्तर के पहलवान की भूमिका के युवा दौर को फिल्माने के लिए मुझे छह माह में 25 किलो वजन कम करना है।

आमिर ने कहा, पहलवान सुशील कुमार की तरह दिखने के लिए...मुझे अपने 'गजनी' अवतार में वापस आना होगा। मैंने इसके लिए मेहनत शुरू कर दी है और इसमें छह माह लगेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन