1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गिरिश कुलकर्णी ने बताई आमिर खान की सबसे अच्छी बात

गिरिश कुलकर्णी ने बताई आमिर खान की सबसे अच्छी बात

आमिर खान अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता गिरीश कुलकर्णी भी नजर आ रहे हैं।

dangal- India TV Hindi
dangal

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता गिरीश कुलकर्णी भी नजर आ रहे हैं। आमिर के साथ काम करने को लेकर गिरिश का कहना है कि फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान के साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा और उनका मानना है कि सुपरस्टार की सबसे अच्छी बात यह है कि वह बिल्कुल भी अभिमानी नहीं है।

इसे भी पढ़े:-

‘दंगल’ हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटी गीता और बबीता के जीवन पर आधारित एक वास्तविक कहानी है। आमिर ने फिल्म में महावीर की भूमिका निभाई है वहीं गिरीश उनकी बड़ी बेटी गीता के कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं। गिरीश ने कहा कि आमिर खान के साथ काम करते समय उन्होंने महसूस किया कि उनमें बिल्कुल भी दिखावा नहीं है।

गिरीश ने कहा, “आमिर एक बेहद अच्छे इंसान है इसलिए वह कभी कुछ नहीं छुपाते। अगर वह डरे होते हैं तो वह कह देते हैं कि मुझे यह करने में थोड़ा डर लगा रहा है । मुझे उनकी यह आदत काफी अच्छी और सच्ची लगी। मुझे यह काफी अजीब लगता है जब आप बिना किसी दिखावे के कुछ करते हैं।“

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा कि आमिर कभी भी सेट पर एक स्टार वाले रवैये के साथ नहीं आए। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ में साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा जैसे सितारें भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News