1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगली फिल्म में इस लुक में नजर आएंगे आमिर खान

अगली फिल्म में इस लुक में नजर आएंगे आमिर खान

आमिर खान पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच कुछ नए लुक भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में आमिर काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए हैं।

aamir- India TV Hindi
aamir

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच कुछ नए लुक भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में आमिर काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए हैं। कहा जा रहा है उनका यह नया लुक उनकी फिल्म के लिए है। खबरों के अनुसार उनका यह खास लुक उनकी अगली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का यह नाम अस्थाई बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़े:- अनुष्का ने किया खुलासा, शाहरुख के साथ इस फिल्म में आ रही हैं नजर

इससे पहले भी आमिर की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं जनमें वह आंखों में काजल लगाए और घुमावदार मूंछों में दिखाइ दे रहे हैं। इससे पहले दर्शक इस तस्वीर को देखकर कुछ समझ पाते उन्होंने फिल्म के मेकर्स ने एक और तस्वीर शेयर कर दी।

aamir

आमिर अपनी फिल्म में किरदार को बखूबी निभाने के लिए कई बार अपने लुक के साथ प्रयोग करते हुए देखे गए हैं। इस बार भी वह अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह रंगबिरंगी टीशर्ट और जिंस पहने हुए नजर आ रहे हैं।

aamir

खबरों के अनुसार उनकी यह फिल्म एक ऐसी लड़की पर आधारित है जो सिंगिंग में बड़ा नाम कमाना चाहती है। फिल्म में आमिर एक म्यूजिग कंपोजर और मेंटर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में ही शुरु करने की बात की जा रही थी।

Latest Bollywood News