मुबंई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों इम्तियाज अली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म का नाम जानने के लिए अब तक फैंस में उत्सुकता बनी हुई थी। लेकिन अब फिल्म की अदाकारा अनुष्का ने इसके नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अभिनीत अपनी आगामी फिल्म का अस्थायी नाम 'द रिंग' होने की पुष्टि कर दी है।
इसे भी पढ़े:-
अनुष्का इस समय नीदरलैंड के एमस्टर्डम में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर फिल्म के निर्माण दल के सदस्यों के साथ की अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "टीम के साथ। कू्र एमस्टर्डम में।"
इम्तियाज अली फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। शाहरुख और अनुष्का इम्तियाज के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। वहीं इन दोनों की जोड़ी इससे पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘जब तक जान’ जैसी फिल्मों में बी साथ काम कर चुके हैं। अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी इस फिल्म में तीसरी बार नजर आएगी।
अनुष्का ने शाहरुख के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में एंट्री की था। इसके बाद आमिर खान के साथ फिल्म 'पीके' और सलमान खान के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर चर्चा को विषय बनी हुई हैं।
वहीं दूसरी तरफ शाहरुख इस फिल्म के अलावा करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह कैमियो रोल में दिखेंगे। साथ ही में गौरी शिंदे का फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।