24 जुलाई को लॉन्च होगा iQOO Z11 Lite, कितनी होगी कीमत?
24 जुलाई को लॉन्च होगा iQOO Z11 Lite, कितनी होगी कीमत?
iQOO ने अपने अपकमिंग बजट फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। iQOO Z11 Lite को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म कर दिया है।
Published : Jul 09, 2026 08:15 pm IST, Updated : Jul 09, 2026 08:15 pm IST
1/5Image Source : iQOO
iQOO ने अपने अपकमिंग बजट फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। iQOO Z11 Lite को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म कर दिया है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर एक्सक्लूसिवली सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
2/5Image Source : iQOO
लॉन्च से पहले फोन के फीचर्स और कीमत भी लीक हो गई है। आईकू का यह फोन 6.74 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, फोन में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
3/5Image Source : iQOO
iQOO Z11 Lite में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को AnTuTu पर 590K से ज्यादा का स्कोर मिला है।
4/5Image Source : iQOO
फोन में 6500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन और 5MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। आईकू का यह फोन वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आ सकता है।
5/5Image Source : iQOO
फोन की कीमत की बात करें तो iQOO Z11 सीरीज का यह फोन 10 से 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। इस फोन का सीधा मुकाबला Relame Narzo 100x Lite से हो सकता है।