शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण
मैग्नीशियम शरीर के सुचारू कामकाज के लिए जरूरी मिनरल्स में से एक है। यह मांसपेशियों और नसों के कार्य, हार्ट बीट, ब्लड शुगर लेवल और हड्डियों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में डॉ. दिनेश कुमार, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा बता रहे हैं कि मैग्नीशियम की कमी होने के लक्षण।
Published : Oct 14, 2026 08:21 pm IST, Updated : Oct 14, 2026 08:21 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
लगातार थकान और कमजोरी: पर्याप्त आराम के बावजूद थकान महसूस होना या सामान्य कामकाज में कमजोरी लगना मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर में एनर्जी प्रोडक्शन की प्रक्रियाओं में इसकी भूमिका होने के कारण इसकी कमी मांसपेशियों के सामान्य कार्य को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, थकान के पीछे खून की कमी, थायरॉइड संबंधी समस्या और अन्य कारण भी हो सकते हैं।
2/5Image Source : MAGNIFIC
मांसपेशियों में ऐंठन: मैग्नीशियम मांसपेशियों के संकुचन और उन्हें सामान्य अवस्था में लौटने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन या खिंचाव की शिकायत हो सकती है। हालांकि, हर बार मांसपेशियों में ऐंठन का कारण मैग्नीशियम की कमी नहीं होता।
3/5Image Source : MAGNIFIC
हाथ पैरों में झुनझुनी: हाथों और पैरों में बार बार झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना भी इसके लक्षण हो सकते हैं। ज्यादा कमी होने पर नसों के सामान्य कामकाज पर असर पड़ सकता है। ऐसे लक्षण लगातार बने रहने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
4/5Image Source : MAGNIFIC
दिल की धड़कन का अनियमित होना: मैग्नीशियम की ज्यादा कमी होने पर हार्ट बीट को प्रभावित कर सकती है, जिससे धड़कन अनियमित होने का खतरा बढ़ता है। इसके साथ चक्कर आना, मांसपेशियों में गंभीर ऐंठन या दौरे भी पड़ सकते हैं। सीने में दर्द, बेहोशी या सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
5/5Image Source : MAGNIFIC
नींद में परेशानी और चिड़चिड़ापन: मैग्नीशियम तंत्रिका तंत्र के सामान्य कार्य में मदद करता है। इसकी कमी के साथ कुछ लोगों में बेचैनी, चिड़चिड़ापन और नींद से जुड़ी परेशानियां दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, इन लक्षणों का संबंध तनाव, लाइफस्टाइल और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी हो सकता है।