साल 2026 में खूब ट्रेंड कर रहे हैं ये खूबसूरत हाथफूल डिजाइन, शादी सीज़न में आप भी करें ट्राई
साल 2026 में खूब ट्रेंड कर रहे हैं ये खूबसूरत हाथफूल डिजाइन, शादी सीज़न में आप भी करें ट्राई
शादी के सीजन में दुल्हन के लुक को खास बनाने के लिए लहंगे और ज्वेलरी के साथ-साथ हाथों की एक्सेसरीज पर भी खास ध्यान दिया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल कौन से हाथफूल डिजाइन ट्रेंड में हैं
Published : Oct 14, 2026 04:10 pm IST, Updated : Oct 14, 2026 04:11 pm IST
1/5Image Source : INSTAGRAM -Anairaa kundan polki Jewellery
शादियों में नेकलेस से लेकर ईयररिंग्स तक, सभी जूलरी ऑउटफिट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। लेकिन एक और जूलरी है जिसके बिना दुल्हन के हाथों का लुक अधूरा लगता है। हम बात कर रहे हैं हाथफूल की, जो हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ब्राइडल लुक को रॉयल टच देते हैं। शादी सीज़न आने वाला है तो अभी से मार्केट में हाथफूल के बेहतरीन डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में अपने लुक को सबसे अलग बनाना चाहती हैं, तो साल 2026 के इन ट्रेंडी हाथफूल डिजाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
2/5Image Source : INSTAGRAM -Anairaa kundan polki Jewellery
ब्राइडल कुंदन हाथफूल: अगर आपकी शादी है तो आप कुछ इस तरह की हेवी कुंदन हाथफूल ट्राई कर सकती हैं। इन हाथफूल पर फ्लोरल मोटिफ्स, मोतियों और लटकन पर्ल का काम हो। यह कलेक्शन भारी काम के साथ आता है, जो दुल्हनों को शाही लुक देता है।
3/5Image Source : INSTAGRAM -Anairaa kundan polki Jewellery
एंटीक डिजाइन हाथफूल: अगर आप अपनी शादी में एंटीक हाथफूल डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो कुछ इस तरह की विंटेज लुक ट्राई कर सकती हैं। घुंघरू और नक्काशीदार गोल्ड-सिल्वर टोन वाले हाथफूल ट्रेडिशनल एथनिक वियर पर खूब जंचते हैं।
4/5Image Source : INSTAGRAM -Anairaa kundan polki Jewellery
कुंदन मिनिमल हाथफूल: शादी के अन्य फंक्शन के लिए आप मिनिमल स्टाइल कुंदन हाथफूल ट्राई कर सकती हैं। यह हल्की चेन और डेलिकेट कुंदन वर्क वाले डिजाइन में आता है। ये हाथफूल संगीत, मेहंदी या मिनिमल स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं।
5/5Image Source : INSTAGRAM -Anairaa kundan polki Jewellery
पोल्की मिनिमल हाथफूल: इसके अलावा अगर आप ब्राइड्समेड हैं तो आप कुछ इस तरह की मिनिमल पोल्की डिजाइन हाथफूल का चुनाव कर सकती हैं। ये अनकट पोल्की स्टोन्स हाथों को खूबसूरत लुक देते हैं।