1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पिता की डांट से आहत ई-रिक्शा ड्राइवर ने की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव

पिता की डांट से आहत ई-रिक्शा ड्राइवर ने की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव

 Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 14, 2026 03:34 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 03:46 pm IST

यूपी के बलिया जिले में एक ई-रिक्शा चालक ने पिता की डांट से परेशान होकर फांसी लगा ली। दो दिन पहले ही उसके पिता ने उसे परिवार की सलाह न मानने पर फटकार लगाई थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS.COM

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पिता के डांटने से कथित तौर पर परेशान होकर 21 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा चालक अभिषेक कुमार का शव बुधवार सुबह गड़वार थाना क्षेत्र में एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

थाना प्रभारी (SHO) हितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी के अनुसार, अभिषेक के पिता ने दो दिन पहले उसे परिवार के सदस्यों की सलाह नहीं मानने को लेकर डांटा था। पुलिस को अंदेशा है कि इसी घटना के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पूजा घर के सामने गोली मारकर की आत्महत्या

यूपी के कानपुर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में 47 वर्षीय सरकारी जनरल सर्जन डॉ. संदीप सिंह ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कानपुर देहात के एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में तैनात डॉ. संदीप 4 अक्टूबर को हुए झगड़े के बाद अपने पूजा घर में गए और पूजा स्थल के सामने ही छाती में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी कंचन कमरे में पहुंची और उन्हें खून से लथपथ पाया, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने रिवॉल्वर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या पत्नी के साथ हुए विवाद और लगातार अनबन का परिणाम लग रही है। मृतक के पिता राज बहादुर सिंह ने बताया कि संदीप अपनी दूसरी पत्नी कंचन और दो बच्चों के साथ अलग रहते थे और वे अक्सर दंपती के बीच के छोटे-मोटे झगड़ों को सुलझाने के लिए बीच-बचाव करते थे। चचेरे भाई मोहित सिंह ने जानकारी दी कि संदीप की पहली शादी 2007 में एक डॉक्टर से हुई थी, जो 2018 में तलाक पर खत्म हुई और उन्होंने 2019 में कंचन से दूसरी शादी की थी। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी का दावा-''पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान से सुनने की क्षमता चली गई''

नीले ड्रम हत्याकांड में आज आएगा कोर्ट का फैसला, साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा की मांग, कॉन्फ्रेंसिंग से पूछे गए सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।