1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. डायबिटीज के खतरे को कम करती हैं ये चीजें, प्री-डायबिटिक हैं तो जरूर खाएं

डायबिटीज के खतरे को कम करती हैं ये चीजें, प्री-डायबिटिक हैं तो जरूर खाएं

डायबिटीज टाइप-2 को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी माना जाता है, इसे खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप प्री-डायबिटिक हैं तो इन चीजों को अपने खाने में जरूर शामिल कर लें।

Written By: Bharti Singh
Published : Oct 14, 2026 01:52 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 01:52 pm IST
डायबिटीज के मरीज को खाने में दालें, बीन्स और सेम शामिल करनी चाहिए। वैसे ज्यादातर घरों में ये चीजें बनती हैं। आप भी इन्हें थाली का हिस्सा बनाएं। दालों में फाइबर, प्रोटीन और प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
1/5 Image Source : India Tv

अगर आप नाश्ते में ओट्स खाते हैं तो नॉर्मल ओट्स की जगह स्टील कट ओट्स खाएं। इसमें मौजूद फाइबर ही इन्हें खास बनाता है। इनमें बीटा-ग्लूकन होता है, जो एक घुलनशील फाइबर है और पाचन क्रिया को धीमा करता है और चीनी के अवशोषण को कम करता है।
2/5 Image Source : Magnific
अगर आप नाश्ते में ओट्स खाते हैं तो नॉर्मल ओट्स की जगह स्टील कट ओट्स खाएं। इसमें मौजूद फाइबर ही इन्हें खास बनाता है। इनमें बीटा-ग्लूकन होता है, जो एक घुलनशील फाइबर है और पाचन क्रिया को धीमा करता है और चीनी के अवशोषण को कम करता है।
शुगर में बादाम, अखरोट और पिस्ता को आप आसानी से अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। ये फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट देता है। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों पर हुए रिसर्च में पाया गया है कि कुछ कार्बोहाइड्रेट को मेवों से बदलने से HbA1c में सुधार हुआ।
3/5 Image Source : Magnific
शुगर में बादाम, अखरोट और पिस्ता को आप आसानी से अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। ये फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट देता है। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों पर हुए रिसर्च में पाया गया है कि कुछ कार्बोहाइड्रेट को मेवों से बदलने से HbA1c में सुधार हुआ।
बचे हुए चावल का नुस्खा भी शुगर में असर करता है। अगर आप रोज चावल खाते हैं तो डॉक्टर सौरभ सेठी पके हुए चावल को रात भर फ्रिज में रखने और खाने से पहले उसे दोबारा गर्म करने की सलाह देते हैं। ठंडा करने से प्रतिरोधी स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे ताजे पके हुए चावल की तुलना में ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है।
4/5 Image Source : Magnific

खाने में प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट भी डाइट में शामिल करें। यानि सिर्फ कार्ब्स नहीं बल्कि प्रोटीन और फाइबर के साथ अपने मील को कंप्लीट करें। इसके लिए सब्जी, रोटी, सलाद, अंडे, ग्रीक योगर्ट, टोफू, मछली और चिकन शामिल हैं।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement