इन कारणों से बढ़ता है हाई ब्लड प्रेशर, सुधार करने पर कम हो सकती है दवा की जरूरत
इन कारणों से बढ़ता है हाई ब्लड प्रेशर, सुधार करने पर कम हो सकती है दवा की जरूरत
खराब लाइफस्टाइल की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ती है। डॉक्टर बता रही हैं कि सुधार करने से आप हाई बीपी की समस्या आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
Published : Oct 14, 2026 12:11 pm IST, Updated : Oct 14, 2026 12:11 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या इन दिनों आम है। हाई बीपी होने पर डॉक्टर अक्सर दवाइयों की सलाह देते हैं। लेकिन, पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर के ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन कारणों में हाई ब्लड प्रेशर बढ़ता है और उसे कैसे करें कंट्रोल?
2/4Image Source : UNSPLASH
स्ट्रेस और एंजायटी: अगर आप हमेशा तनाव में रहते हैं तो इससे शरीर की एड्रिनल ग्रंथियां कोर्टिसोल तेजी से बढ़ाती है जिससे ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगती हैं। इस वजह से ब्लड सर्कुलेशन में दबाव बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।
3/4Image Source : UNSPLASH
पोषक तत्वों की कमी: अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी जैसे विटामिन डी 3, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन बी 12 की कमी है तो इस वजह से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
4/4Image Source : UNSPLASH
पेट की चर्बी और इन्सुलिन लेवल बढ़ना: अगर वजन के साथ आपके पेट की चर्बी और इंसुलिन लेवल बढ़ रहा है तो यह समस्या भी हाई बीपी को बढ़ाने का काम करती है।