यूरिक एसिड को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
यूरिक एसिड को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनता है। सामान्य परिस्थितियों में किडनी इसे छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है। ऐसे में डॉक्टर मोनू सिंह निदेशक आर्थोपेडिक्स, फोर्टिस अस्पताल मानेसर बता रहे हैं कि सही खान-पान की मदद से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
Published : Oct 13, 2026 06:16 pm IST, Updated : Oct 13, 2026 06:18 pm IST
1/5Image Source : magnific
कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स: कम फैट वाला दूध और दही में प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है। कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट गाउट से जुड़े जोखिमों को कम करते हैं।
2/5Image Source : magnific
भरपूर पानी पिएं: पानी शरीर से यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर में पानी की कमी से बचाता है। हालांकि, किडनी या हार्ट से जुड़ी बीमारी के कारण तरल पदार्थ सीमित करने की सलाह मिली हो, तो डॉक्टर के निर्देशों का पालन करना चाहिए।
3/5Image Source : magnific
साबुत अनाज: ओट्स, दलिया और साबुत गेहूं से बने खाद्य पदार्थ फाइबर से भरपूर होते हैं और वजन कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते हैं।
4/5Image Source : magnific
विटामिन सी से भरपूर फल: संतरा, अमरूद और आंवला जैसे फल संतुलित आहार में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, केवल विटामिन सी वाले फल खाने से यूरिक एसिड नियंत्रित होने की गारंटी नहीं है।
5/5Image Source : magnific
सब्जियां: लौकी, खीरा, गाजर और अन्य मौसमी सब्जियां शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती हैं। कुछ सब्जियों में प्यूरीन होने के बावजूद सामान्य मात्रा में सब्जियां खाना आमतौर पर गाउट का जोखिम नहीं बढ़ाता।