ईयर कफ का फिर से बढ़ा क्रेज, ईशा अंबानी से लेकर यामी गौतम के डिजाइन्स से लें स्टाइलिंग टिप्स
ईयर कफ का फिर से बढ़ा क्रेज, ईशा अंबानी से लेकर यामी गौतम के डिजाइन्स से लें स्टाइलिंग टिप्स
झुमकों और ईयररिंग्स से हटकर अब महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और खास बनाने के लिए ईयर कफ पसंद कर रही हैं। चलिए जानते हैं इन दिनों किस तरह के ईयर कफ ट्रेंड में हैं?
बॉलीवुड की दुनिया में ईयर कफ का ट्रेंड एक बार फिर से सबको अपना दीवाना बना रहा है। ईशा अंबानी, राधिका अंबानी, राशा थडानी से लेकर यामी गौतम जैसी कई सेलिब्रिटीज ईयर कफ ट्राई कर रही हैं। अगर आप भी अपने आउटफिट में ग्लैमरस टच जोड़ना चाहती हैं, तो इन सेलिब्रिटी लुक्स से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
2/6Image Source : INSTAGRAM - Lumibella Fashion Jewellery/T O R A N I
पिकॉक ईयर कफ: पिकॉक ईयर कफ डिज़ाइन भी इन दिनों खूब ट्रेंड हैं। हाल ही में ईशा अंबानी पिकॉक ईयर कफ पहनें नज़र आई थीं। आप रूबी, एमरल्ड, पर्ल और गोल्ड के कॉम्बिनेशन वाले ईयर कफ का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह का डिजाइन भारी लहंगा या ब्राइडल एथनिक आउटफिट्स के साथ बहुत भव्य लुक देता है।
ट्रेडिशनल ईयर कफ: राधिका मर्चेंट ने ट्रेडिशनल ईयर कफ पहना है जो कान के ऊपर से होते हुए नीचे झुमके के साथ जुड़ा है। इसमें आपको पर्ल, कुंदन और एमरल्ड वर्क वाले कई बेहतरीन डिजाइन मिल सकते हैं। इस तरह का ईयर कफ आप साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं।
राजपूती स्टाइल ईयर कफ़: यामी गौतम ने राजपूती स्टाइल कुंदन ईयर कफ़ पहना है जो उनके लुक को बेहद खूबसूरत दिखा रहा है। इस तरह का ईयर कफ़ लाल, गुलाबी या पेस्टल की साड़ियों और सादे एथनिक सूट के साथ बहुत ही खूबसूरत और एलीगेंट लगता है।
गोल्ड फिनिश ईयर कफ़: अगर आप बनारसी या कांजीवरम साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ आप गोल्ड फिनिश वाली ईयर कफ़ पहन सकती हैं। इसके साथ ही आप मिनिमल नेकलेस पहन सकती हैं ताकि कान की ज्वेलरी और गले का हार आपस में टकराए नहीं। हालांकि, शनाया कपूर ने इस तरह का ईयर कफ पहना है जिसमें झुमका नहीं है लेकिन आप झुमके वाला भी पहन सकती हैं।
6/6Image Source : INSTAGRAM - @Abhushan Gali | Rasha Thadani
स्लीक पैटर्न ईयर कफ: राशा थडानी ने फ्लोरल-पैटर्न ईयर कफ पहना जो कान के ऊपरी और मध्य भाग को खूबसूरती से कवर करता है। हालांकि इस तरह के ईयर कफ में झुमका नहीं होता है बल्कि यह स्लीक और कॉम्पैक्ट कफ है जो ईयर लोब से ऊपर ही फिट रहता है।