1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फ्लाईदुबई मामले में बड़ी खबर, मालदीव के दो पालयट UAE में गिरफ्तार, अल-हम्मामी के संपर्क में थे

फ्लाईदुबई मामले में बड़ी खबर, मालदीव के दो पालयट UAE में गिरफ्तार, अल-हम्मामी के संपर्क में थे

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 13, 2026 04:27 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 04:40 pm IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मालदीव के दो पालयटों को UAE पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये दोनों पायलट फ्लाईदुबई मामले के आरोपी अल-हम्मामी के संपर्क में थे।

मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार।- India TV Hindi
मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार। Image Source : PEXELS

दुबई से तेल अवीव जाने वाले विमान में को पायलट पर हमला करने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE पुलिस ने फ्लाईदुबई के लिए काम करने वाले मालदीव के दो पायलटों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ओमान के एक को-पायलट अल-हम्मामी द्वारा दुबई-तेल अवीव फ्लाइट को हाईजैक और क्रैश करने की कथित कोशिश के सिलसिले में की गई है। इस घटना में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार, उस संदिग्ध साजिश को नाकाम करते हुए घायल हो गए थे।

3 अक्टूबर को पकड़े गए दोनों पायलट

मालदीव के न्यूज पोर्टल 'अधाधु' की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों पायलटों को 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था। संयुक्त अरब अमीरात में मालदीव के दूतावास ने उनके परिवारों को उनकी हिरासत के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मालदीव के अधिकारियों ने इन दो पायलटों की हिरासत पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं हिरासत में लिए गए मालदीव के पायलटों पर लगे आरोपों या उनकी संभावित संलिप्तता की जांच की स्थिति के बारे में UAE अधिकारियों ने भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं किया है।

बता दें कि ये गिरफ्तारियां तब हुईं, जब UAE के अधिकारियों ने 30 सितंबर की घटना की जांच का दायरा बढ़ाया। इस घटना में फ्लाईदुबई के को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी शामिल थे, जो ओमान के नागरिक हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने विमान पर कब्जा करने और "आतंकवादी हमला" करने की कथित कोशिश में फ्लाइट के पायलट मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। 

अल-हम्मामी के साथ संपर्क में थे पायलट

माले स्थित 'मिहारू' अखबार के अनुसार, माना जाता है कि ये दोनों पुरुष पायलट अपने काम की जगह पर अल-हम्मामी के संपर्क में थे और उसी इमारत में रहते थे जहां वह रहता था। हालांकि, अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इस घटना से उनके कथित संबंधों की प्रकृति या उनके खिलाफ सबूतों का विवरण उजागर नहीं किया है।

वहीं न्यूज पोर्टल 'edition.mv' की रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों फ्लाईदुबई के लिए पायलट के तौर पर काम करने वाले मालदीव के छह नागरिकों में शामिल हैं और बताया जाता है कि वे मालदीव से एयरलाइन में सबसे हाल ही में भर्ती हुए पायलट हैं। फ़्लाइट FZ1073, जिसमें 174 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे, दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तभी यह कथित हमला हुआ।

फ्लाइट के दौरान, को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को हाईजैक और क्रैश करने की कोशिश में मच्छार पर चाकू से हमला किया। हालांकि हमले में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था, फिर भी उसने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाज़ा खोल दिया। इससे क्रू मेंबर और यात्री अंदर पहुंच पाए, उन्होंने को-पायलट पर काबू पाया और विमान को स्थिर करने में मदद की। विमान ने सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।

यह भी पढ़ें-

'तुम आतंकवादी, यहां क्यों आए?', न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मुहम्मद यूनुस का विरोध

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।