1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. इंफ्यूज्ड वॉटर के फायदे, ऐसे घर में आसानी से करें तैयार

इंफ्यूज्ड वॉटर के फायदे, ऐसे घर में आसानी से करें तैयार

अगर आपको नॉर्मल पानी का स्वाद पसंद नहीं आता और ज्यादा नहीं पीया जाता तो आप दिनभर में 1 लीटर इंफ्यूज्ड वाटर पीएं। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होगी और पानी का स्वाद भी बदल जाएगा। घर में इन 5 चीजों से इंफ्यूज्ड वाटर तैयार कर सकते हैं।

Written By: Bharti Singh
Published : Oct 14, 2026 03:01 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 03:01 pm IST
सादा पानी का स्वाद अच्छा नहीं लगता तो इसकी जगह इंफ्यूज्ड वॉटर पी सकते हैं। इससे शरीर ज्यादा हाइड्रेट रहेगा और प्यास भी बुझ जाएगी। ये पानी शरीर की गंदगी को साफ करता है। आप घर में फल, सब्जी, फूलों से इंफ्यूज्ड वाटर बना सकते हैं।
1/5 Image Source : India Tv
सादा पानी का स्वाद अच्छा नहीं लगता तो इसकी जगह इंफ्यूज्ड वॉटर पी सकते हैं। इससे शरीर ज्यादा हाइड्रेट रहेगा और प्यास भी बुझ जाएगी। ये पानी शरीर की गंदगी को साफ करता है। आप घर में फल, सब्जी, फूलों से इंफ्यूज्ड वाटर बना सकते हैं।
फलों वाला इंफ्यूज्ड वाटर बनाने के लिए 1 लीटर पानी कांच या स्टील की बोतल में डालें। इसमें संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, सेब या अपने किसी दूसरे पसंदीदा फलों की स्लाइस काटकर डाल सकते हैं। इससे पानी का स्वाद भी अच्छा लगेगा और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
2/5 Image Source : Magnific
फलों वाला इंफ्यूज्ड वाटर बनाने के लिए 1 लीटर पानी कांच या स्टील की बोतल में डालें। इसमें संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, सेब या अपने किसी दूसरे पसंदीदा फलों की स्लाइस काटकर डाल सकते हैं। इससे पानी का स्वाद भी अच्छा लगेगा और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
इंफ्यूज्ड वॉटर में फूलों और हर्ब्स का भी उपयोग किया जाता है। आप गुलाब के पत्तों को डालकर, सदाबहार के पत्ते या किसी दूसरे फूल के पत्तों को डालकर इंफ्यूज्ड वाटर बना सकते हैं। रोजाना रोज 1 बोतल पानी इस तरह बनाकर जरूर पीएं।
3/5 Image Source : India Tv
इंफ्यूज्ड वॉटर में फूलों और हर्ब्स का भी उपयोग किया जाता है। आप गुलाब के पत्तों को डालकर, सदाबहार के पत्ते या किसी दूसरे फूल के पत्तों को डालकर इंफ्यूज्ड वाटर बना सकते हैं। रोजाना रोज 1 बोतल पानी इस तरह बनाकर जरूर पीएं।
सिर्फ खीरा और पुदीना के पत्ते डालकर भी इंफ्यूज्ड वाटर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए खीरा को पतला काट लें और 10 क्रश की हुई पुदीने की पत्तियां, 5 कप सादा पानी, 1 कप आइसक्यूब्स डालकर पानी तैयार कर लें
4/5 Image Source : Magnific
सिर्फ खीरा और पुदीना के पत्ते डालकर भी इंफ्यूज्ड वाटर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए खीरा को पतला काट लें और 10 क्रश की हुई पुदीने की पत्तियां, 5 कप सादा पानी, 1 कप आइसक्यूब्स डालकर पानी तैयार कर लें
इंफ्यूज्ड वॉटर पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इंफ्यूज्ड वॉटर में मिनरल काफी ज्यादा होते हैं जो फायदेमंद हैं। पानी का स्वाद भी काफी अच्छा हो जाता है।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement