आईसीसी वनडे रैंकिंग में कौन है नंबर वन बल्लेबाज, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी वनडे रैंकिंग में कौन है नंबर वन बल्लेबाज, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वनडे क्रिकेट से थोड़ी दूर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ ही दिन पहले वनडे सीरीज खेली गई थी, अब टी20 सीरीज चल रही है। अब टीम न्यूजीलैंड से भिड़ने की तैयारी करेगी। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Oct 14, 2026 05:07 pm IST, Updated : Oct 14, 2026 05:07 pm IST
1/6Image Source : ap
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वनडे क्रिकेट से थोड़ी दूर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ ही दिन पहले वनडे सीरीज खेली गई थी, अब टी20 सीरीज चल रही है। अब टीम न्यूजीलैंड से भिड़ने की तैयारी करेगी। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की लेटेस्ट वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 841 की चल रही है और फिलहाल उन्हें कोई खतरा नहीं है, क्योंकि दूसरे नंबर का बल्लेबाज उनसे काफी पीछे है।
3/6Image Source : ap
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं। मिचेल की रेटिंग इस वक्त 794 की चल रही है। बीच में वे कुछ वक्त के लिए पहले नंबर पर पहुंचे थे, लेकिन फिर वहां से नीचे आ चुके हैं।
4/6Image Source : ap
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस वक्त नंबर तीन पर हैं। उनकी रेटिंग 781 की है। जल्द ही वे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।
5/6Image Source : ap
रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस वक्त नंबर 4 पर चल रहे हैं। उनकी रेटिंग 770 की है। वे भी न्यूजीलैंड के खिलाफ जल्द ही वनडे मुकाबले खेलते हुए दिखाई देंगे।
6/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के जबरदस्त बल्लेबाजों में शुमार इब्राहिम जादरान आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर चल रहे हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 719 की चल रही है।