1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. 3 राशियां होती हैं दूरदर्शी, गजब का होता है इनका सिक्स्थ सेंस

3 राशियां होती हैं दूरदर्शी, गजब का होता है इनका सिक्स्थ सेंस

ज्योतिष शास्त्र में 3 राशियों को बेहद दूरदर्शी माना जाता है। ये लोग अपनी दूरदर्शिता और सिक्स्थ सेंस के चलते जीवन में सही निर्णय अक्सर लेते हैं, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Written By: Naveen Khantwal
Published : Oct 14, 2026 10:57 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 10:57 pm IST
ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का अपना स्वभाव होता है। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दूरदर्शी और गजब की सिक्स्थ सेंस वाला माना जाता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण ये लोग अक्सर भविष्य के बारे में जान लेते हैं और सही समय पर सही फैसला ले पाते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
1/4 Image Source : Magnific

वृश्चिक राशि- वृश्चिक जल तत्व की राशि है जिनका अंतर्ज्ञान बहुत तीव्र होता है। इन लोगों की सिक्स्थ सेंस भी अच्छी होती है और सामने वाले के इरादों को भी ये लोग भांप लेते हैं। इनके जीवन में कुछ गलत होने वाला हो तो ये पहले ही जान लेते हैं। संकट से पार पाने के लिए ये पहले ही रणनीति भी बना लेते हैं।
2/4 Image Source : Magnific

धनु राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं जिन्हें ज्ञान और बुद्धि का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग आध्यात्मिक प्रकृति के भी होते हैं और दूरदर्शी भी। इनकी छठी इंद्री भी बहुत अच्छे से काम करती है। इनको भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही पता चल जाता है। दूसरों की ऊर्जा को जानने में भी ये बहुत अच्छे होते हैं।
3/4 Image Source : Magnific

कुंभ राशि- कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। यह वायु तत्व की राशि है जो दूरदर्शी दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती है। कुंभ राशि के जातक समय से अक्सर दो कदम आगे की सोचते हैं। बिजनेस हो या करियर, ये उन अवसरों को देख लेते हैं जिन्हें आम लोग नहीं पहचान पाते।
4/4 Image Source : Magnific

Advertisement