1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: शानदार है ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टाइटल ट्रैक

VIDEO: शानदार है ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टाइटल ट्रैक

 Published : Sep 07, 2016 01:58 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 01:58 pm IST

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

dil- India TV Hindi
dil

नई दिल्ली: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी जारी कर दिया गया है। यह गाना फिल्म के चारों किरदारों पर फिल्माया गया है। इस एक गाने में गुस्सा, प्यार और जज्बातों की कहानी नजर आ रही है।

इसे भी पढ़े:-

करण ने खुद इस गाने को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया। फिल्म के संगीत को लेकर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी तारीफ कर चुके हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि फैंस के बीच इस गाने को किस तरह की प्रतिक्रिया हासिल होती है।

फिल्म का टीजर न सिर्फ फैंस के बीच बल्कि फिल्मी सितारों में भी पसंद किया जा रहा है। यह टीजर देखते हुए ही कहा जा सकता है कि फिल्म काफी शानदार साबित हो सकती है। इस देखने के बाद फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म में ऐश्वर्या का बोल्ड अंदाज आ रहा है। टीजर में वह काफी आकर्षक दिख रही हैं।

फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या और के बीच काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए गए है। यह लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीजर रिलीज होने से पहले इसके शूट की कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन