पैरों में दर्द को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर ने बताए हो सकते हैं कौन से कारण?
पैरों में दर्द को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर ने बताए हो सकते हैं कौन से कारण?
अगर आपके पैर में दर्द होता है और वह वह हर दूसरे दिन हो रहा है तो हो सकता है कि आपको ये कुछ समस्याएं हों। माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं किन कारणों से पैरों में दर्द हो सकता है?
Published : Jul 09, 2026 06:10 pm IST, Updated : Jul 09, 2026 06:10 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आपके पैरों में रह रहकर तेज दर्द होने लगता है तो इन कारणों को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ मत करना वरना प्रॉब्लम बहुत बढ़ सकती है। दरअसल, दिनभर काम करने के बाद थकान होना आम है लेकिन अगर आपके पैर में दर्द होता है और वह वह हर दूसरे दिन हो रहा है तो हो सकता है कि आपको ये कुछ समस्याएं हों। माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं किन कारणों से पैरों में दर्द हो सकता है?
2/5Image Source : UNSPLASH
वेरिकोज वेन्स: वेरिकोज वेन्स पैरों से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिसमें दर्द होना बेहद सामान्य है। नसें जब कमजोर हो जाती हैं तो उस वजह से खून दिल तक जाने की बजाय नसों में जमा होने लगता है जिससे पैरों में नसें उभरी हुई दिखती हैं। इस स्थिति में पैरों में भारीपन दिखता है जिससे असहनीय दर्द होता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
विटामिन और मिनिरल्स की कमी: पैरों में दर्द के पीछे विटामिन और मिनिरल्स की कमी भी हो सकती है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12, विटामिन डी, कैल्शियम और मैग्निशयम की कमी से पैरों में कमजोरी होने लगती है और धीरे धीरे बर्निंग पेन डेवलेप होने लगता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
खराब ब्लड सर्कुलेशन: अगर, आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होता है जिस वजह से पैरों में दर्द हो सकता है। दरअसल, लंबे समय तक बैठने से पैरों के मसल्स निष्क्रिय हो जाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है और फिर उस वजह से पैरों में दर्द बढ़ जाता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
ऑस्टियो आर्थराइटिस का दर्द: अगर आपके जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द या घुटनों में स्टिफनेस है तो यह ऑस्टियो आर्थराइटिस का कारण भी हो सकती है।