आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा में कितना अंतर
आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा में कितना अंतर
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच आईसीसी भी टी20 रैंकिंग लगातार अपडेट कर रहा है। बुधवार को ही नई रैंकिंग सामने आई है। इसमें भारत के ईशान किशन पहले नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा भले ही उनसे थोड़ा पीछे रह गए हों, लेकिन वे कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
Published : Jul 09, 2026 06:41 pm IST, Updated : Jul 09, 2026 06:41 pm IST
1/6Image Source : ap
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच आईसीसी भी टी20 रैंकिंग लगातार अपडेट कर रहा है। बुधवार को ही नई रैंकिंग सामने आई है। इसमें भारत के ईशान किशन पहले नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा भले ही उनसे थोड़ा पीछे रह गए हों, लेकिन वे कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कि इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त भारत के ईशान किशन पहले नंबर के बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग 897 की चल रही है। बीच में वे तो 900 की रेटिंग भी पार कर गए थे। उनकी रेटिंग हल्की सी कम हुई है, लेकिन इसके बाद भी पहले ही नंबर की कुर्सी पर वे कब्जा किए हुए हैं।
3/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा फिलहाल आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 881 की है। वे बीच में 931 की रेटिंग तक पहुंचे थे, लेकिन इसके बाद नीचे आ गए हैं। हालांकि वे ईशान किशन से ज्यादा पीछे नहीं हैं। एक दो बड़ी पारियां उन्हें फिर से पहले नंबर पर पहुंचाने के लिए काफी होंगी।
4/6Image Source : ap
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 848 की चल रही है। फिलहाल उनके पहले नंबर पर पहुंचने के चांस काफी कम हैं। खास बात ये है कि ये फरहान की आलटाइम हाई रेटिंग है।
5/6Image Source : pti
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट अब नंबर चार हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में उनकी रेटिंग 798 की है। साल 2024 में वे 881 तक की रेटिंग हासिल कर चुके हैं और कुछ वक्त के लिए नंबर एक बल्लेबाज भी रहे, लेकिन उसके बाद वे भी नीचे आ गए हैं। इस वक्त वे भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं।
6/6Image Source : ap
श्रीलंका के पथुम निसंका की बात की जाए तो वे नंबर पांच पर हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में उनकी रेटिंग 751 की है। वे भी 796 की रेटिंग तक पहुंचकर वहां से नीचे आए हैं।