इन नुस्खे से घनी हो सकती हैं आइब्रो और आईलैशेज, जानें इस्तेमाल का तरीका
इन नुस्खे से घनी हो सकती हैं आइब्रो और आईलैशेज, जानें इस्तेमाल का तरीका
अगर आपकी आइब्रो और आईलैशेज पतली है और आप उन्हें घना बनाना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए है। ऑनलाइन मेडिकल एजुकेटर विजयलक्ष्मी बता रही हैं कि कैसे आप घर पर आइब्रो और पलकें को घना और काला कैसे बनाएं?
Published : Jul 09, 2026 10:31 pm IST, Updated : Jul 09, 2026 10:38 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
घनी पलकें और आइब्रो महिलाओं की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। लेकिन अगर आपकी आइब्रो और आईलैशेज पतली है और आप उन्हें घना बनाना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए है। ऑनलाइन मेडिकल एजुकेटर डॉ. विजयलक्ष्मी बता रही हैं कि कैसे आप घर पर आइब्रो और पलकें को घना और काला कैसे बनाएं?
2/5Image Source : UNSPLASH
कैस्टर ऑयल : रोज रात को सोने से पहले आइब्रो और आईलैशेज को कैस्टर ऑयल से मालिश करें। एक या दो बूंद कैस्टर ऑयल अपनी उंगलियों पर लें और आपस में रगड़ें फिर आइब्रो पर मसाज करें। ठीक इसी तरह आईलैशेज का भी मसाज करें। आप कैस्टर ऑयल के अलावा नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
3/5Image Source : UNSPLASH
एलोवेरा जेल और विटामिन ई: दो चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच विटामिन ई ऑयल मिलाएं। अब इस पेस्ट को रोज रात को सोने से पहले आईब्रोज़ और आईलैशेज पर लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। इसका इस्तेमाल तीन महीने तक लगातार करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल ग्रोथ बढ़ने में मदद करता है। इसे लगाते समय सावधानी बरतें।
4/5Image Source : UNSPLASH
नारियल तेल और मेथी दाना: मेथी आइब्रो और आईलैशेज को घना बनाता है। इसमें निकोटिन नमक तत्व पाया जाता है जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है। आप इसका सीरम बना सकते हैं। आधा कप नारिएल तेल में तीन चम्मच मेथी का पाउडर मिलाएं। अब इसे अच्छी10 मिनट तक गर्म करें। गम करने के बाद इसे छान लें और एक बॉटल में रखें। अब इस सीरम को सोने से पहले अपने आइब्रो पर लगाएं।
5/5Image Source : Instagram/spicy_farmer
मेथी का मास्क: दो चम्मच मेथी दाना को पानी में भिगोकर रखें। सुबह मेथी दाना को एकदम बारीक पीस लें। अब इस पेस्ट को एक कांच के बोतल में रखें। इस पेस्ट को हफ्ते में तीन दिन अपनी मस्करा ब्रश से आइब्रो पर लगाएं। इस मास्क को छह महीने तक इस्तेमाल करें। तब आपको अच्छा रिजल्ट मिलेग।