1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये सीढ़ी किसी अजूबे से कम नहीं है, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

ये सीढ़ी किसी अजूबे से कम नहीं है, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 09, 2026 05:42 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 05:42 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपको पूरी तरह से हैरान करने वाला है क्योंकि आपने शायद ही अब तक ऐसा कुछ देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो क्यों वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@BHARATTECHIND

इस दुनिया में जब भी किसी को कुछ ऐसा दिखता है जो उसके लिए काफी अतरंगी, अनोखा या फिर एकदम नया होता है, तो वो उसका वीडियो बना लेता है या फिर फोटो क्लिक कर लेता है और सोशल मीडिया की गलियों में उसकी डिलीवरी कर देता है। अब अगर वो वीडियो या फिर फोटो सच में अनोखी है और इंटरनेट पर बैठी जनता का भी ध्यान अपनी खींच लेती है, तो फिर उसका वायरल होना तय है क्योंकि इंटरनेट की जनता ऐसे ही कंटेंट के लिए तो पैसा देती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में कुछ ऐसा नजर आया जो मैंने पहली बार देखा और शायद आपने भी अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडिय में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें एक Palm Tree यानी ताड़ का पेड़ दिखता है। अब ताड़ का पेड़ कैसा होता है और इस पर चढ़ना कितना मुश्किल होता है, यह तो आप सभी को पता है और इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसके कारण वीडियो अभी वायरल हो रहा है। दरअसल एक शख्स ने ताड़ के पेड़ पर ही सीढ़ी बनवा दी। उसने पेड़ को अच्छे से कवर करवाया है। वो सीढ़ी गोल-गोल होते हुए ऊपर की तरफ जाती है। अब सीढ़ी को ऐसे बनाने से गिरने का डर भी नहीं रहेगा और कोई आसानी से चढ़ भी जाएगा। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BharatTechIND नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में कुछ जानकारी भी दी गई है। वहां लिखा है कि तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने 55 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ के चारों ओर सीढ़ियाँ बनाई। अब दिक्कत यह है कि जानकारी सिर्फ इतनी ही दी गई है। कैप्शन में यह नहीं बताया गया है कि ऐसी सीढ़ी बनवाने वाला शख्स कौन है और उसने कब यह सीढ़ियां बनवाई। खैर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस महिला ने जो ड्रामा किया वो आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल

कैब में सिगरेट जलाने के कारण भड़का ड्राइवर, फिर जो हुआ वो आप खुद देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।