1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैब में सिगरेट जलाने के कारण भड़का ड्राइवर, फिर जो हुआ वो आप खुद देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल

कैब में सिगरेट जलाने के कारण भड़का ड्राइवर, फिर जो हुआ वो आप खुद देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 09, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 03:59 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सिगरेट जलाने को लेकर बवाल शुरू हुआ। उसके बाद जो हुआ, वो जानने के लिए आपको इस खबर को अंत तक पढ़ना होगा। आइए आपको विस्तार में सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@LAKSHAYMEHTA08

आज के समय में कई सारे कैब ड्राइवर अपने कार के अंदर डुअल-चैनव डैशबोर्ड कैमरा या फिर इन-केबिन इंफ्रारेड कैमरा का इस्तेमाल करने लगे हैं। जिन लोगों को इनके बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि डुअल-चैनव डैशबोर्ड कैमरा एक मेन कैमरा और एक छोटे इन-कैबिन कैमरे के साथ आता है। इसमें आगे के रास्ते को और कैब के अंदर ड्राइवर एवं यात्रियों, दोनों को रिकॉर्ड करता है। वहीं जो इन-कैबिन इंफ्रारेड कैमरा है वो कैब के अदंर की रिकॉर्डिंग करता है। इन्हीं कैमरों में रिकॉर्ड हुए कई वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

सिगरेट जलाने के कारण यात्रियों को उतारा

कई सारे ड्राइवर ऐसे हैं जो अपनी कैब में सिगरेट पीने की अनुमति नहीं देते हैं और इसी कारण यह मामला हुआ जो अभी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक यात्री ड्राइवर से पूछे बिना सिगरेट जला देता है जिस पर ड्राइवर भड़क जाता है और यात्री से पूछता है कि उसने पूछे बिना सिगरेट क्यों जलाया। इस पर दोनों के बीच में बहस हो जाती है क्योंकि यात्री का मानना है कि इसके लिए उसे पूछने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद ड्राइवर उसे और उसके दोस्त, दोनों को गाड़ी से उतार देता है। वो वीडियो में कहता है कि पैसे का रौब दिखा रहा है, किसी के नौकर थोड़ी हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @lakshaymehta08 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में यह पूरा मामला भी बताया है जो हमने अभी आपको ऊपर बताया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 32 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कैब ड्राइवर पूरी तरह से सही है, सिर्फ राइड बूक करने से पैसेंजर कैब का मालिक नहीं बन जाता है, मैं ड्राइवर के साथ हूं, बढ़िया किया भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने भी ऐसा किया है, स्मोक करने वालों के लिए कोई इज्जत नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- पैसे के साथ तमीज नहीं आती है और ये लोग इसके जीते-जागते उदाहरण हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन लड़कों की लगन जरा देखो तो सही, जिम में पानी भरने के बाद भी एक्सरसाइज करते दिखे लड़के

जिम में सफाई करती महिला ने क्या किया जो Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।