सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आपको वो सब देखने को मिल जाता है जो अतरंगी होता है या फिर लोगों को हैरान करने लायक होता है। आप सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी बारिश का मौसम चल रहा है और इसी बीच सोशल मीडिया पर बारिश से जुड़े कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं मगर हम आपके एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जो आपने अभी तक नहीं देखा होगा। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
बारिश के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो जाना बहुत ही नॉर्मल सी बात है। आपने भी यह सब देखा ही होगा। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि स्पाइडरमैन सड़कों पर उतर गया है और वो वहां ट्रैफिक को क्लियर कर रहा है। दरअसल महाराष्ट्र के ही एक शख्स ने स्पाइडर-मैन का कॉस्ट्यूम पहना हुआ है और वो ट्रैफिक को हैंडल कर रहा है। ऐसा नजारा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर न्यूज एजेंसी ANI ने पोस्ट किया है और उसमें जानकारी देते हुए बताया है कि इस शख्स का नाम शादाब है और वीडियो महाराष्ट्र के भिवंडी का है।
शादाब ने क्या बताया?
स्पाइडर-मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर ट्रैफिक को मैनेज करते शादाब ने बताया, 'मैंने देखा कि नगर पालिका के अधिकारी जमा हुए पानी की समस्या को हल करने के लिए यहां नहीं आए थे। फिल्मों में स्पाइडर-मैन को लोगों की मदद करते और जानें बचाते देखकर, मैंने असल ज़िंदगी में भी वैसा ही करने का फैसला किया। मैंने दूसरों की मदद करने और जमा हुए पानी को हटाने का फैसला किया।
यहां देखें ANI का पोस्ट
ये भी पढ़ें-