भारत में रहने वाले लगभग हर इंसान जुगाड़ करना जानता है। लोगों को जैसे ही जरूरत पड़ती है, उसका दिमाग दौड़ने लग जाता है और फिर वो कुछ न कुछ जुगाड़ खोज ही निकालता है। आपने भी कई बार जरूरत पड़ने पर कुछ न कुछ जुगाड़ किया ही होगा। वहीं कई लोग तो खाली रहने पर जुगाड़ ही करते हैं और सभी तरह के जुगाड़ सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है क्योंकि यहां बैठी जनता को यह सब देखने में बड़ा मजा आता है। हर रोज कुछ न कुछ जुगाड़ का देखने को मिल ही जाता है और कुछ जुगाड़ दूसरे लोगों के भी काम आने लायक होते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।
Related Stories
शख्स ने ऐसा क्या जुगाड़ किया?
अभी बारिश का मौसम चल रहा है और कब बारिश हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में बाइक पर डिलीवरी करने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है। वो खुद को भीगते ही हैं मगर इसके साथ फोन पर खतरा रहता है क्योंकि लोकेशन देखने के लिए वो फोन को हैंडल पर सेट करके रखते हैं। अब ऐसे में फोन को बचाने के लिए शख्स ने दिमाग लगाया और जुगाड़ खोज लिया। उसने एक कोल्ड ड्रिंक के बोतल को नीचे से काट दिया और अपने फोन को ऊपर से उसे पहना दिया। इस तरह उसे लोकेशन भी दिखेगा और फोन पानी से भी बचेगा और उसका कुछ पैसा भी नहीं लगा। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Aarti202 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'लोग इतना दिमाग लाते कहां से हैं, मोबाइल भीगने की झंझट ही खत्म, कैसा लगा ये जुगाड़?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। आपने अभी जो वीडियो देखा उसे देखने के बाद दूसरे लोगों ने रिएक्ट भी किया। एक यूजर ने लिखा- यार लोगों का दिमाग देखकर मैं चौंक जाती हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो सबके लिए अच्छा जुगाड़ है। तीसरे यूजर ने लिखा- आवश्यकता ही आविष्कार ही जननी है। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा दिमाग लगाया है। पांचवें यूजर ने लिखा- जुगाड़ को कोई तोड़ नहीं, सब कुछ हो सकता है। एक और यूजर ने लिखा- एक से बढ़कर एक दिमाग वाले हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Open Gym में एक्सरसाइज करती दादी का Video जमकर हो रहा वायरल, देखकर लोगों के भी आए खूब कमेंट