हमारे देश में ऐसे खूब सारे लोग हैं जो जरूरत पड़ने कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं और ऐसे जुगाड़ जानने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे अतरंगी जुगाड़ों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोगों के दिमाग में उपजे जुगाड़ देखने को मिले होंगे। कोई अपने घर पर कूलर बना लेता है तो कोई जलभराव के बीच खुद को बचाने का जुगाड़ बनाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लड़कों ने कुछ जुगाड़ किया और उसे देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी बारिश के बाद सड़क पर जलभराव के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में वाहनों के पानी में आने के बाद कई बार वाहन बंद हो जाते हैं। अ स्कूटी के साइलेंसर में पानी न घुसे, इसके लिए कुछ लड़कों ने जुगाड़ किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि लड़कों ने स्कूटी के साइलेंसर में पाइप फिट कर दिया और उसका दूसरा छोर एक लड़का अपने हाथ में लिए स्कूटी पर बैठा है। इस जुगाड़ के कारण साइलेंसर में पानी नहीं भरेगा। इस वीडियो को मुंबई का बताया है जो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक बार आप भी देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर anuwar___mazid नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खब लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 81 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बढ़िया और एयर फिल्टर एरिया का क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- पानी को पार करने का बढ़िया तरीका। तीसरे यूजर ने लिखा- एयर फिल्टर कोने में हंस रहा है। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पहाड़ों पर गए पति ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट
बारिश से जलमग्न हुआ इलाका तो लोग स्विमिंग पूल की तरह लेने लगे मजे, Video हो रहा है खूब वायरल