1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी देखा है ऐसा जुगाड़? अभी Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

क्या आपने कभी देखा है ऐसा जुगाड़? अभी Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 03, 2026 01:43 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 01:43 pm IST

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे जुगाड़ देखने को मिल जाते हैं कि उसे देखने वाला बस देखता ही रह जाता है। अभी एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SKTANVEER87

आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। कहीं सफर करते समय, बोर होने पर, सोने से पहले या फिर अपने खाली समय में इंसान सोशल मीडिया का ही चक्कर लगाता है। सोशल मीडिया पर इंसान को न्यूज के अलावा ट्रेंडिंग रील्स, ट्रेंडिंग टॉपिक, वायरल ट्रेंड के साथ ही साथ फनी वीडियो, लोगों के जुगाड़, अनोखा नजारा समेत कई चीजें देखने को मिल जाती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी यह सब देखा ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जुगाड़ देखने को मिला। आइए फिर आपको बताते हैं कि जो जुगाड़ वायरल हो रहा है, वो क्या है।

वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

अभी सोशल मीडिया पर जो जुगाड़ वायरल हो रहा है, वैसा कुछ बहुत सारे लोगों ने नहीं देखा होगा। वीडियो में नजर आता है कि एक छोटा हाथी में जुगाड़ फिट किया गया है। आप तो जानते ही होंगे कि छोटा हाथी में सामान रखने के लिए पीछे का पूरा एरिया खाली ही रहता है। अब उसमें लोगों को बैठाने के लिए जुगाड़ फिट किया गया है। कुछ लोग तो नीचे बैठे हुए हैं। वहीं बाकी लोगों को बैठाने के लिए ऊपर एक और लेयर बनाया गया है और उसके ऊपर बाकी लोग सवार हैं। वहीं धूप से बचने के लिए सबसे ऊपर तिरपाल बिछा दिया गया है। इतना ही नहीं, ऊपर बैठे लोगों के उतरने के लिए ट्रक के पीछे सीढ़ी भी फिक्स कर दी गई है और ये लोग ऐसे ही कहीं जा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sktanveer87 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आइए न हमरा बिहार में, बिहार के लोगों का देसी जुगाड़।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सबसे ज्यादा जुगाड़ अगर देखने को मिलेगा तो यूपी फिर बिहार है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिहार में यह सब आम बात है क्योंकि यह चलता ही रहता है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह बिहार है, यहां पर कुछ भी हो सकता है। चौथे यूजर ने लिखा- डबल डेकर छोटा हाथी तो पहली बार देखा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भीख मांगने का नया जुगाड़ आप देख सकते हैं, अभी Video हो रहा है वायरल

सभी के पापा एक जैसे होते हैं! आखिर डिलीवरी बॉय ने क्यों कही ये बात, Video देख समझ जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।