इस दुनिया में अतरंगी सोच रखने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। उसमें भी बात अगर अपने देश की हो तो फिर यहां तो खूब सारे अतरंगी लोग हैं जिनकी अतरंगी हरकत सोशल मीडिया की जनता का ध्यान खींचती रहती है और ऐसे वीडियो तो वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन अपने खाली समय में कुछ देर भी सोशल मीडिया की गलियों में घूमते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और कुछ वायरल कंटेंट ने तो आपको भी पूरी तरह से हैरान कर दिए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शायद आपको हैरान कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बूढ़ा आदमी एक हैंडिक्राफ्टेड मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पर बैठा हुआ है और उसने भीख मांगने का एक अतरंगी तरीका खोज निकाला है। उसके पास एक डंडा है जिसे वो अपने यूज के हिसाब से छोटा या फिर बड़ा कर सकता है। वहीं उसके कोने पर उसने एक जाली को बांधा हुआ है। अब वो सड़क पर चलते हुए ही उस डंडे को खोलता है और कोने पर लगी जाली को एक दुकानदार की तरफ कर देता है जिसमें दुकानदार कुछ पैसे डाल देता है। इसके बाद वो उस डंडे को छोटा करके अपने पास ले आता है और उसमें में पैसे निकाल लेता है। इस तरह से आपने कभी किसी को भीख मांगते हुए नहीं देखा होगा और इसी कारण तो वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @NazneenAkhtar23 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भीख मांगने का नया जुगाड़ आप देख सकते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। अब वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी कहीं नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कब का है और कहां का है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
घोड़े के ऊपर सवार दिखा एक कुत्ता, अब Video जमकर हो रहा है वायरल, आप भी देखिए
साढ़े 5 साल काम करने बाद भी कंपनी ने नौकरी से निकाला, लड़की ने Video बनाकर कही अपने मन की बात