1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लखनऊ के एक ATM में दिखा अतरंगी नजारा और Video हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

लखनऊ के एक ATM में दिखा अतरंगी नजारा और Video हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 03, 2026 09:55 am IST,  Updated : Jul 03, 2026 09:55 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने भी ऐसा कुछ शायद ही देखा होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

कई बार ऐसा होता कि लोगों को कुछ ऐसा अतरंगी दिख जाता है कि उससे उनकी नजरें नहीं हटती हैं। अब ऐसे में कई सारे लोग अपना फोन बाहर निकालते हैं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब अगर वो वीडियो सोशल मीडिया पर बैठी जनता का ध्यान खींच लेते हैं तो फिर उनका वायरल होना तय है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वायरल देखे होंगे और कुछ तो अभी भी आपको याद होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जमकर वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने उस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक ATM का है। अब आपको यह तो पता ही होगा कि ATM जहां लगा होता है, वहां पर AC भी लगा होता है। ATM को सही से चलाने के लिए वहां पर AC लगता है। अब वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं। वीडियो में दिखता है कि वहां पर दो लोग खड़े हैं और दोनों ने अंडरवियर के अलावा और कुछ नहीं पहना हुआ है। अब ऐसा हो सकता है कि गर्मी से परेशान होकर ये दोनों वहां पर ठंडी हवा खाने के लिए चले गए होंगे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। एक बार आप भी वायरल वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pramodsin1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भीषण गर्मी से परेशान होकर 2 मजदूर SBI ATM में अपने सारे कपड़े उतार कर सिर्फ चड्डी में AC का मजा ले रहें हैं। हमारे यूपी में गर्मी अभी भी 40° प्रतिदिन पड़ रहा है। ये वीडियो हमारे यूपी राजधानी लखनऊ लालबाग का है। वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं मुझे डर है कि कहीं इनको पुलिस ना उठा ले।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल अब हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या मजा आ रहा होगा इन लोगों का। तीसरे यूजर ने लिखा- गर्मी में ATM रूम का सही उपयोग तो ये लोग कर रहे हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़के ने किया ऐसा कमाल का काम कि Video हो गया वायरल, लोग भी कर रहे हैं तारीफ

ये तो बड़ी गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है किसी ने, Video हो रहा है वायर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।