सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई एक बार आता है तो फिर आसानी से छोड़कर जा नहीं पाता है क्योंकि हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं क्योंकि वो सबसे अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। वायरल वीडियो में जुगाड़, ड्रामा, अतरंगी हरकत, स्टंट, डांस और बच्चों की प्यारी हरकतें समेत तमाम तरह के कंटेंट देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कहीं पहाड़ों पर का है। वीडियो में दिखता है कि कार किसी वजह से पीछे की तरफ ढुलते हुए जा रही है। यह देखते ही एक लड़के ने तुरंत ऐसा काम किया जो तारीफ के काबिल है। वो एक पत्थर को उठाता है और भागते हुए उस कार के पीछे पहुंचता है और वहां जाकर वो उस पत्थर को कार के टायर के नीचे लगा देता है जिससे वो गाड़ी वहीं रुक जाती है। अगर वो ऐसा नहीं करता तो फिर वो कार पीछे की गाड़ी में टकराती और फिर कुछ भी हो सकता था मगर बच्चे ने समझदारी दिखाई और कमाल का काम किया जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कब का है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siya_189o नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक पत्थर लगाकर कितना जिंदगी बचा दी इस मासूम बच्चे ने।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही साहस भरा काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चे ने अपने साहस का परिचय दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- छोटे बच्चे ने दिमाग से काम लिया, दुर्घटना होने से बच गया। एक और यूजर ने लिखा- मासूम बच्चे ने सभी लोगों की जिंदगी बचा ली।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बीमार कर्मचारी ने अपने बॉस को दिया तगड़ा जवाब, अब स्क्रीनशॉट हो रहा है वायरल
ये तो बड़ी गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है किसी ने, Video हो रहा है वायरल