1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक ही कंपनी में नौकरी करते रहें या फिर चेंज करते रहना चाहिए? शख्स ने दी अपनी राय जिसके बाद Video हुआ वायरल

एक ही कंपनी में नौकरी करते रहें या फिर चेंज करते रहना चाहिए? शख्स ने दी अपनी राय जिसके बाद Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 02, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 01:03 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स लोगों को सलाह देता है कि इंसान को एक ही कंपनी में टिके रहना चाहिए या फिर उसे कंपनी बदलते रहना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि उसने क्या कुछ कहा और उस पर लोगों का क्या रिएक्शन आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/LIFE_WITH_MANIK

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उसमें इंटरनेट का रिचार्ज भी रहता है तो लोग सोशल मीडिया का यूज भी खूब करते हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपने पाया होगा कि लोग अलग-अलग सवालों पर अपनी राय भी देते हैं। अब अगर वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो फिर उसे देखकर कमेंट में दूसरे लोग भी अपनी राय देने लगते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक शख्स कंपनी स्विच करने या फिर वहीं बने रहने को लेकर अपनी राय रखता है और जिसे देखने के बाद दूसरे लोगों ने भी रिएक्ट किया है। आइए आपको भी बताते हैं।

शख्स ने वीडियो में क्या कुछ बताया?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स कहता है कि अगर आप भी एक ही कंपनी में 3 साल से ईमानदारी निभा रहे हो तो मैं कुछ ऐसा बोलने वाला हूं जो आपको बुरा लगेगा। वो वीडियो में बोलता है कि कंपनी ईमानदारी का इनाम नहीं देती है। जब भी कंपनी में कोई पद खाली होगा तो कंपनी बाहर से ही किसी लाना चाहेगी और उसका CTC भी आपसे ज्यादा होगा। उसी वीडियो में आगे वो हर 6 महीने में कंपनी बदलने को भी गलत बताता है क्योंकि इससे CV खराब होती है। कुल मिलाकर वीडियो में वो यह कहता है कि आप कंपनी में 2-3 साल तक काम करो, अगर प्रमोशन मिलता है तो और भी साल काम करो लेकिन जब आपको लगे कि आपकी ग्रोथ नहीं हो रही है या फिर CTC नहीं बढ़ रही है तो आप चेंज कर लो।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर life_with_manik नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने लाइक भी किया है और कई लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- कंपनी बदलना अच्छा विकल्प है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आपका हर शब्द कॉर्पोरेट में काम करने वाले हर इंसान से रिलेटेड है। तीसरे यूजर ने लिखा- 3 साल नहीं भाई 7 साल हो गए, अब नौकरी नहीं मिल रही है। एक और यूजर ने लिखा- ये बात तो मुझे 15 साल पहले से पता है जब ये रील का कल्चर नहीं है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लोग ही सड़क पर हादसे का कारण बनते हैं, वायरल हो रहा Video देखना चाहिए

कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती, देखते ही देखते नदी में डूबी कार मगर लोगों की बच गई जान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।