सोशल मीडिया बड़ा ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन तमाम वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो या फिर फोटो, सोशल मीडिया पर बैठी जनता का ध्यान खींच लेते हैं, उनका वायरल होना तय है। कुछ वीडियो तो इतने ज्यादा वायरल हो जाते हैं कि कई सारे लोगों के अकाउंट पर वो वीडियो देखने को मिल जाता है। आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिख गया जो वो इतना वायरल हो रहा है और फिर आपको लोगों की प्रतिक्रिया भी बताएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक पार्किंग एरिया के कैमरे में शायद रिकॉर्ड हुआ है जहां दिखता है कि कई सारी गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं बगल में मौजूद सड़क जो थोड़ी ऊंचाई पर है, वहां से एक कार बैलेंस खोने के बाद नीचे उस पार्किंग एरिया में गिरती है। कार गिरते समय पूरी तरह से पलट जाती है और नीचे आते-आते एक बार फिर पलटती है जिससे कार एकदम सीधे होकर उस पार्किंग एरिया में बची जगह पर खड़ी हो जाती है और देखकर लगता है कि कार वहां पार्क है। इसी बात को लेकर लोग मजाकिया अंदाज में वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं कि पार्किंग का तरीका अलग है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो किसी ने भी नहीं दिया है लेकिन वीडियो आजकल काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Chopsyturvey नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया अंदाज में 'Parking Skiiilllllaaaaa...' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये देखकर मुझे राफेल और तेजस के लैंडिंग याद आ गई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये असली है या फिर रील है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या रोल मारा है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लोग कैसी-कैसी बेवकूफी भरी हरकत करते हैं, वायरल Video आप भी देखिए