आज के समय में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो सोशल मीडिया के जरिए फेमस होना चाहते हैं और इसमें कुछ गलत भी नहीं है। कई सारे लोग ऐसे हैं जो सोशल मीडिया के कारण ही खूब फेमस हुए हैं और हम सभी ऐसे कई लोगों को जानते भी हैं मगर कुछ लोग जो सोशल मीडिया के जरिए फेमस होना चाहते हैं, वो कुछ ऐसी हरकतें करते हैं जो हरकत कम और बेवकूफी ज्यादा होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे लोगों के वीडियो देखे ही होंगे और उनकी बेवकूफी भरी हरकतें भी आपने देखी होगी। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
शख्स ने क्या बेवकूफी भरी हरकत की?
एक तरफ जहां कई सारे लोग मजाकिया या फिर दिल को छू लेने वाले वीडियो बनाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई सारे लोग स्टंट करते हुए वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आपको कुछ ऐसी ही देखने को मिलेगा। वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक आदमी जमीन पर लेटा हुआ है। वहीं पास में एक दूसरा शख्स बाइक पर सवार है। वो दूसरा आदमी उस आदमी की पीठ पर से उस बाइक को निकालने की कोशिश करता है और वो लेटा हुआ आदमी यह खतरनाक स्टंट करके अपनी जिंदगी को खतरे में डालने के ही जमीन पर लेटा हुआ है। कुछ देर कोशिश करने के बाद वो आदमी बाइक के आगे वाले पहिए को उस लेटे हुए शख्स की पीठ के ऊपर से निकाल लेता है और इसके बाद वो शख्स उठ जाता है।
यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- देश चुनौतियों से नहीं, ऐसे लोगों से परेशान है। दूसरे यूजर ने लिखा- तुझे मेरी लाश पर से होकर गुजरना होगा, वाली बात सही हो गई। तीसरे यूजर ने लिखा- महिलाएं लंबे समय तक क्यों जीती है का एक और उदाहरण। एक और यूजर ने लिखा- रील्स के लिए आदमी क्या क्या करता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस भाई ने बोतल का क्या गजब जुगाड़ निकाला है, Video हो रहा है वायरल
एक आदमी को लात मारती नजर आई महिला नर्स, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ Video