1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़ में रीलबाजी का खतरनाक बुखार, बेल्हा देवी मंदिर घाट पर बाइक के साथ किया स्टंट, वीडियो वायरल

प्रतापगढ़ में रीलबाजी का खतरनाक बुखार, बेल्हा देवी मंदिर घाट पर बाइक के साथ किया स्टंट, वीडियो वायरल

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 17, 2026 10:08 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 10:08 am IST

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बेल्हा देवी धाम में एक दंपत्ति द्वारा बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक मंदिर घाट की सीढ़ियों पर बाइक उठाकर स्टंट करता नजर आ रहा है, जबकि उसकी पत्नी फिल्मी अंदाज में बाइक पर बैठती दिखाई दे रही है।

Pratapgarh- India TV Hindi
स्टंट करते पति-पत्नी Image Source : REPORTER INPUT

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत अब लोगों को खतरनाक तरीके आजमाने पर मजबूर कर रही है। रील बनाने का नशा कई बार हादसों की वजह बन रहा है। प्रतापगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक दंपत्ति ने रील बनाने के लिए न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि धार्मिक स्थल की गरिमा और वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा की भी अनदेखी कर दी।

वीडियो पर उठ रहे सवाल

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बेल्हा देवी धाम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी पत्नी के साथ मंदिर घाट की सीढ़ियों पर बाइक के साथ स्टंट करता दिखाई दे रहा है। रील को आकर्षक बनाने के लिए युवक पहले बाइक को हाथों से उठाकर एक ओर झुकाता है, फिर उसकी पत्नी फिल्मी अंदाज में बाइक पर बैठती है। यह पूरा दृश्य मंदिर परिसर के घाट पर रिकॉर्ड किया गया, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने की चाहत में लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा से इतना बड़ा खिलवाड़ कैसे कर सकते हैं। जरा सी चूक होने पर बाइक सीढ़ियों से फिसल सकती थी और कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

मामला सामने आने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि वीडियो शेखर नाम के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। जानकारी के मुताबिक, वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ बेल्हा देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचा था। इसी दौरान उसने घाट पर यह स्टंट वीडियो शूट किया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्टंट के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि रील के नाम पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट: बृजेश मिश्र)

यह भी पढ़ें-

31 वार और थम गईं सांसें, बचने के लिए मंदिर से गुरुद्वारे तक भागता रहा बुजुर्ग ट्रस्टी; CCTV में कैद बर्बरता

सीक्रेट शादी, जहर पीने का समझौता और फिर हत्या; 22 साल की भवानी की दर्दनाक मौत, BF ने रचा सुसाइड का ढोंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।