1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस भाई ने बोतल का क्या गजब जुगाड़ निकाला है, Video हो रहा है वायरल

इस भाई ने बोतल का क्या गजब जुगाड़ निकाला है, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 01, 2026 01:06 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 01:06 pm IST

लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं, यह जानने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RABIYASK2021

अपने देश में और इस दुनिया में ऐसे कई सारे लोग हैं जो जुगाड़ करने में बड़े माहिर होते हैं। उनका दिमाग जुगाड़ के मामलों में बड़ी ही तेजी से चलता है और कई लोग तो हमेशा कुछ न कुछ जुगाड़ करने के बारे में ही सोचते रहते हैं। अब लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं, यह कैसे जाना जा सकता है? इसका सबसे अच्छा तरीका सोशल मीडिया है क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग जुगाड़ के वीडियो पोस्ट भी करते हैं और वो वीडियो वायरल भी होते हैं। आपने भी कई जुगाड़ किए ही होंगे और अब आपको एक नए जुगाड़ के बारे में पता चलेगा जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम सभी लोग कभी न कभी बाहर से कोल्ड ड्रिंक खरीद कर घर लाते ही हैं और उसे पीने के बाद बोतल को फेंक देते हैं लेकिन कुछ लोग इसका कोई न कोई जुगाड़ खोज लेते हैं। कुछ लोग इसे काटकर इसमें पौधा उगाते हैं। आपने भी ऐसा देखा होगा मगर एक शख्स ने किचन में इसका इस्तेमाल किया है। वायरल वीडियो में दिखता है कि वो कोल्ड ड्रिंक के बोतल को किचन में उल्टा लटका दिया है। उसके अंदर उसने चावल और दाल को डालकर लटकाया हुआ है और नीचे से एक कैप लगाया हुआ है। अब वो उस कैप को हटाता है तो चावल या फिर दाल नीचे बर्तन में गिरने लगता है और कैप लगाते ही वो रुक जाता है। अब जुगाड़ वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rabiyask2021 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई साहब ने खाली बोतल का उपयोग करके अपनी मेहनत की कमाई बचा ली है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बोतल से जुगाड़ अच्छा लगाया। दूसरे यूजर ने लिखा- सही उपाय लगाया भाई ने। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सिस्टम, जिसके पास समय की कमी है, उसको ज्यादा काम आएगा। चौथे यूजर ने लिखा- जुगाड़ ही असली छुपी बचत होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जुगाड़ तो मस्त लगाया है बंदे ने।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक आदमी को लात मारती नजर आई महिला नर्स, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ Video

मोबाइल के लिए इतना डेडीकेशन पहली बार देखा है, एक बार आप भी देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।