1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ तो आपने खूब देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? वायरल हुआ अतरंगी Jugaad

जुगाड़ तो आपने खूब देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? वायरल हुआ अतरंगी Jugaad

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2026 08:59 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 08:59 pm IST

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अतरंगी देखने को मिल ही जाता है। अभी भी कुछ ऐसा ही नजर आया। एक अनोखा जुगाड़ अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/RIDER_PRINCE_YADAV_BR43

जुगाड़ एक ऐसी चीज है, जो लगभग हर भारतीय करना जानता है। लोग अपनी जरूरत के मुताबिक कुछ न कुछ जुगाड़ करना जानते ही हैं। लोगों को जब भी पैसा बचाना हो या फिर किसी मुसीबत से निकलना हो तो उनका दिमाग बड़ा तेज चलता है और फिर कुछ ऐसा जुगाड़ निकालते हैं कि देखने वाला भी हैरान हो जाता है। कई बार तो जुगाड़ करने वाला खुद अपना जुगाड़ देख हैरान हो जाता है कि उसने ऐसा कर दिखाया। अब अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई सारे जुगाड़ देखे ही होंगे क्योंकि वीडियो खूब वायरल होते हैं। अबी भी एक अतरंगी जुगाड़ नजर आया। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

कई छोटे होटल वाले अपने यहां पर मिनरल वाटर जार मंगवाते हैं। वहीं बड़ी वाली बोतल जिसमें 30 लीटर पानी आता है और उसे एक वाटर डिस्पेंसर के ऊपर सेट करके छोड़ देते हैं। जिसे हाथ धोना होता है या फिर पानी पीना होता है, वो उसका इस्तेमाल करते हैं। कई और जगहों पर भी ऐसा सिस्टम देखने को मिल जाएगा लेकिन वायरल वीडियो में इसका भी जुगाड़ देखने को मिल गया। एक शख्स ने वाटर डिस्पेंसर की जगह जुगाड़ लगाया है। वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर बांस लगाया हुआ है और उसमें एक जगह पर छेद करके नल फिट कर दिया है। वहीं बांस में सबसे ऊपर वो पानी वाली बोतल उल्टी करके लगा दी है। अब लोग उस जुगाड़ ही यूज कर रहे हैं और वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rider_prince_yadav_br43 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खभर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- अलग ही लेवल का जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- पानी जल्दी गर्म हो जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- इस बोतल पर टाट की बोरी और बांध दे। चौथे यूजर ने लिखा- बांस वाटर सप्लाई। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने और हैरान होने वाली इमोजी शेयर की है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अंकल की डिक्शनरी 'डर' जैसा कोई शब्द ही नहीं है, यकीन नहीं तो वायरल Video देख लीजिए

हाथ में हथकड़ी होने के बाद भी डर नहीं, Video बनाकर किया फ्लेक्स, जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।