1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है, आप भी देखिए वायरल हो रहा Video

ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है, आप भी देखिए वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 11:41 pm IST

सोशल मीडिया पर लोगों के अतरंगी जुगाड़ वाले वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VSTECHSOLUTION

अपने देश में ऐसे खूब सारे लोग हैं जिनका दिमाग थोड़ा हटके चलता है और वो अनोखे जुगाड़ खोजते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें आपको अतरंगी जुगाड़ और अतरंगी हरकतें देखने को मिली होगी क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट काफी वायरल होते हैं। लोग भी ऐसे अतरंगी कंटेंट देखना काफी पसंद करते हैं। इसी कारण हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं जो अभी वायरल हो रहा है और एक बार आप वीडियो को देखेंगे तो आपको ये अतरंगी जुगाड़ लंबे समय तक याद रहने वाला है। आइए फिर आपको वायरल जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या अतरंगी दिमाग लगाया?

आप सभी को यह तो पता ही होगा कि मच्छर से बचने के लिए कई लोग मच्छरदानी का इस्तेमाल करते हैं और आप यह भी जानते होंगे कि उस मच्छरदानी को कैसे लगाया जाता है मगर अब एक नया तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स खटिया को उल्टा करके जमीन पर लेटा देता है। इसके बाद वो उस उल्टे खटिए पर अपनी बिस्तर बिछाता है और अब मच्छरदानी लेकर पहुंचता है। वो खाट के चारों पहियों पर मच्छरदानी को लगा लेता है और उसे पूरी तरह से फिट कर देता है। इसके बाद वो मजे से अंदर जाकर सो जाता है। मच्छरदानी लगाने का यह अनोखा तरीका अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @vstechsolution नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मच्छरदानी का ऐसा जबरदस्त हैक जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- नेट का जुगाड़ ऐसा कि मच्छर भी बोले, भाई अब तो हार मान ली। दूसरे यूजर ने लिखा- मच्छर से बचने के लिए निंजा टेक्निक देश से बाहर नहीं जानी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- बड़ा गजब टैलेंट है। चौथे यूजर ने लिखा- बढ़िया जुगाड़ लगाया है भाई ने। पांचवें यूजर ने लिखा- कमाल हैं हम इंडियन भी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं नजर हटी और दुर्घटना घटी, वायरल Video जरा आप भी देखिए

ऐसी भी क्या मजबूरी रही होगी? बाइक चलाते हुए भी काम करता दिखा शख्स; यूजर्स ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।