सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन हंसी-मजाक के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें हम और आप देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। इसके अलावा जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस समेत कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन इनके अलावा सोशल मीडिया पर बंदरों के भी काफी वीडियो देखने को मिल जाते हैं। बंदरों की अतरंगी हरकत के कारण वीडियो वायरल होते हैं और आपने भी शायद कोई न कोई या फिर कई सारे ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
आपने बचपन से लेकर अभी तक बंदर को लेकर एक कहावत तो खूब सुना होगा कि 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद।' अब बंदर अदरक का स्वाद जाने या फिर न जाने लेकिन उसे आम का स्वाद अच्छे से पता है। इंसान को जिस तरह से आम पसंद है और मार्केट में आम आते ही लोग खरीदकर उसका आनंद उठाना शुरू कर देते हैं, ठीक वैसे ही बंदर भी आम का स्वाद लेते हैं। वो आम खरीद तो नहीं सकते तो वो कहीं से चुराते हैं और मजे से खाते हैं। अभी एक बंदर का ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक बंदर कहीं से दो आम लेकर आ गया है और घर की छत पर बैठकर खा रहा है। तभी एक महिला आती है और उसे मारकर भगाती है मगर बंदर काफी मोटा है तो वो आराम से चलकर जाता हुआ दिखता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @YasirHasan48798 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बंदरो मे भी क्या सूमो पहलवान होते हैं? इससे तो अपने वजन की वजह से चला भी नहीं जा रहा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद कहते थे पर बंदर आम का स्वाद ले रहा है। दूसरे यूर ने लिखा- बंदर अभी आम का स्वाद लेने में व्यस्त है, आंटी उसे परेशान कर रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- खाते पीते घर के लोग ऐसे ही होते हैं। एक और यूजर ने लिखा- बंदर पहलवान पेड़ों पर कहां चढ़ पाता होगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील बनाती पत्नी का Video हुआ वायरल मगर लोगों ने पति के लिए किया कमेंट, जरा आप भी देखें पोस्ट
ऐसा बिजूका रात में देखकर तो खेत का मालिक भी डर जाएगा, जरा आप भी नजर डालिए